सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' तीन महीने से अधिक समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं, अब इस शो का समापन होने में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। 'बिग बॉस' के इस सीजन में भी घरवालों के बीच प्यार, धोखा, दोस्ती और तकरार देखने को मिली। वहीं, शो के होस्ट सलमान खान भी वीकेंड के वार एपिसोड में आकर अपने अंदाज में समझाते और फटकार भी लगाते नजर आए। इस बार 'बिग बॉस 17' का फिनाले खास होने वाला है, जहां हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस साल शो की ट्रॉफी किसे मिलेगी। वहीं, अब मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने भी शो के एक कंटेस्टेंट को अपना समर्थन दिया है।
2 of 5
बिग बॉस 17
- फोटो : social media
'बिग बॉस 17' की विजेता ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट को मिलेगी, उसका नाम चंद ही घंटो में सामने आ जायेगा। सभी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट का समर्थन करने में लगे हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर वोट करने की अपील कर रहे हैं। 'बिग बॉस 17' के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मुनव्वर कई लोगों के पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन का समर्थन आम लोग ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Faruk Kabir: निर्देशक फारुक कबीर की बेटी और पत्नी की सोमवार को हाईकोर्ट में पेशी, जानिए अब तक क्या क्या हुआ
3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी मुनव्वर फारुकी का समर्थन करती नजर आईं। अभिनेत्री ने लिंक के साथ वोटिंग पेज का एक पोस्टर भी साझा किया और लोगों से उन्हें वोट करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि मुनव्वर के समर्थन में सामने आने वाली जैकलीन पहली अभिनेत्री नहीं हैं। उनसे पहले भी कई सितारों को स्टैंड-अप कॉमेडियन का समर्थन करते देखा गया है।
4 of 5
रैपर बादशाह
- फोटो : social media
रैपर बादशाह ने हाल ही में एक अपील करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि मुनव्वर बिग बॉस जीतेंगे। उन्होंने आगे वोटिंग लिंक साझा किया और प्रशंसकों से उन्हें वोट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'वैसे तो मुझे कहने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन बिग बॉस में मुनव्वर ही जीतेगा।' वहीं, 'तू मान मेरी जान' गाने के लिए पहचाने जाने वाले रैपर किंग भी मुनव्वर का समर्थन करते हुए और प्रशंसकों को उनके लिए वोट करने के लिए प्रोत्साहित करते दिखे थे।
यह भी पढ़ें: Celebs: ओटीटी पर अभिनय का जादू नहीं चला पाए बड़े पर्दे के ये चमकते सितारे, फ्लॉप फिल्में देख दर्शक हुए निराश
5 of 5
बिग बॉस 17
- फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 17' की बात करें, तो शो फिलहाल अपने ग्रैंड फिनाले की तैयारी में है। अब सलमान खान के विवादित शो में ट्रॉफी के लिए पांच कंटेस्टेंट बचे हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 17' का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा।