जुड़वा गर्ल जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों इजराइल में अपनी अगली फिल्म
'ड्राइव' के लिए गई हुईं है। इस दौरान जैकलिन ने अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं।
जैकलिन अपनी अगली फिल्म 'ड्राइव' की शूटिंग के लिए इजराल गई हुईं हैं। फिल्म में जैकलिन बॉलीवुड के धोनी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी कैमिस्ट्री जमाती हुई नजर आएंगी। फिल्म जुड़वा-2 के हिट होने के बाद जैकलिन की ये अगली फिल्म होगी।
आपको बता दें कि जुड़वा-2 सलमान खान की फिल्म जुड़वा का अगला भाग था। फिल्म में जैकलिन ने करिश्मा कपूर के किरदार को निभाया था। ड्राइव फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकलिन ने पानी में भीगते हुए की फोटो भी शेयर की हैं।
खास बात ये है कि जैकलिन इजराइल के पर्यटक मंत्री यारिव लेविन से भी मिली। ड्राइव' फिल्म के इस गाने में जैकलिन इजराइल की बीच पर नाचती नजर आएंगी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने बताया कि ड्राइव अगले साल होली तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।