सलमान खान को यूं ही बॉलीवुड का भाईजान नहीं कहा जाता है। पर्दे पर वो भले ही किसी को खलनायक बना लें लेकिन पर्दे के पीछे उनकी सबसे अच्छी यारी-दोस्ती है। कुछ गिने चुने लोगों को छोड़ दें तो सलमान हर किसी से अपने अच्छे संबंध रखते हैं। जैकी श्रॉफ से भी सलमान की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त है। जैकी सलमान को अपना छोटा भाई मानते हैं। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की हैं। हाल ही में वो सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आए थे। जब जैकी को ये रोल ऑफर हुआ तो उन्होंने फौरन हां कह दिया था। हालांकि ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान जैकी श्रॉफ की फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। इस दौरान वो सेट पर जैकी के कपड़े, जूते सभी चीज की देखभाल करते थे। इस बात का खुलासा हाल ही में जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में किया।
बॉलीवुडः जैकी श्रॉफ की वजह से सलमान खान की हुई थी फिल्मों में एंट्री, कहा- मैं उसकी तस्वीरें निर्माताओं को दिखाता था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 17 May 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन