सलमान खान का यूलिया वंतूर से ब्रेक-अप क्या हुआ, कई तरह के कयास लगाए जाने लगे और अफवाहें उड़ने लगीं। काफी वक्त तक दोनों ने अपने ब्रेक-अप को लेकर चुप्पी साधे रखी लेकिन हाल ही में यूलिया ने ये कहकर खलबली मचा दी कि उनके और सलमान के बीच प्यार अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
यूलिया का खुलासा, सलमान नहीं दे पाए सुरक्षा
लेकिन अब यूलिया ने कुछ ऐसा कहा है जिससे लग रहा है कि सलमान से अपने ब्रेकअप के लिए वो उन्हें ही जिम्मेदार मानती हैं। रोमानिया के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में जब यूलिया से पूछा गया कि वो इंडिया छोड़कर वापस रोमानिया क्यों लौट आईं, तो उन्होंने कहा, 'सलमान के पास कई सारे बॉडीगार्ड हैं लेकिन मुझे यहां रोमानिया में ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है और मुझे यहां बॉडीगार्डों की भी जरुरत नहीं हैं।'
यूलिया का खुलासा, सलमान नहीं दे पाए सुरक्षा
जाहिर है अपनी इस स्टेटमेंट में यूलिया ने सलमान पर ही निशाना साधा है। साफ तौर पर वो ये कहना चाह रही हैं कि सलमान इंडिया में उन्हें वो सेफ्टी नहीं दे पाए जो उन्हें अपने देश रोमानिया में मिलती है।
यूलिया का खुलासा, सलमान नहीं दे पाए सुरक्षा
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यूलिया ने कहा था कि इंडिया में कोई प्राइवेसी नहीं है और ना ही वहां आप अपनी मर्जी के मुताबिक कपड़े पहन सकते हैं। और तो और वहां एक ही घर में काफी सारे लोग रहते हैं। इस बयान के आने के बाद लग रहा था कि यूलिया को सलमान और उनकी जॉइंट फैमिली वाला हिसाब किताब समझ नहीं आया और ना ही रहन-सहन। शायद यही वजह रही कि एक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद भी दोनों के बीच दूरियां आ गईं।
यूलिया का खुलासा, सलमान नहीं दे पाए सुरक्षा
नौबत यहां तक आ गई कि वीजा एक्सपायर होने के बाद यूलिया ने उसे रीन्यू नहीं कराया और वो वापस अपने घर रोमानिया लौट आईं। और अब सेफ्टी को लेकर यूलिया ने जो बात कही है उससे साफ है कि कहीं ना कहीं उनके मन में इस बात की टीस है कि सलमान उनके करीब होने के बावजूद भी उन्हें सेफ्टी नहीं दे पाए। देखते हैं कि अब इस पर सलमान का क्या जवाब आता है।