ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम 'इश्क विश्क रिबाउंड' है। इन दिनों वह फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। इस बीच एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य और अपनी पहली फिल्म को लेकर खुलकर बात की।
2 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एएनआई के साथ एक साक्षात्कार के दौरान पश्मीना रोशन ने खुलासा किया कि वह कुछ वर्ष पहले डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बात को लेकर भ्रमित थीं कि वह अच्छी अभिनेत्री बन सकती हैं या नहीं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि डिप्रेशन के दौरान वह केवल दोपहर में सोती थीं।
3 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
पश्मीना ने साझा किया कि वह स्कूल में थिएटर ग्रुप का हिस्सा थीं, लेकिन उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि आगे उन्हें इस क्षेत्र में करियर बनाना है। अभिनेत्री ने कहा, "इसलिए, मैंने मार्केटिंग के लिए यूके में विभिन्न विश्वविद्यालयों में आवेदन किया था। मुझे वीजा भी मिल गया था, कमरे बुक हो चुके थे। उस समय गर्मियों की छुट्टियां चल रही थीं और मैं बहुत उदास थी। मेरे सभी दोस्त पार्टियों में जाते थे और वे सब कुछ करते थे। मैं केवल दोपहर में सोती थी।"
4 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
पश्मीना रोशन के मुताबिक वह मार्केटिंग में अच्छी" नहीं थीं। उन्होंने कहा, "मैं मार्केटिंग कोर्स से संतुष्ट नहीं थी। इसके बाद मैंने फोटोशूट कराया और अपने पिता और चाचा को तस्वीरें भेजी। उन्होंने कहा कि हर किसी में कुछ न कुछ होता है, लेकिन आपको उसे निखारना होता है।"
5 of 5
पश्मीना रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
पश्मीना ने कहा कि इसके बाद उन्होंने अभिनय और नृत्य की कक्षाएं लीं। भरतनाट्यम सहित डांस के विभिन्न रूपों को सीखा और लगातार ऑडिशन दिए। पश्मीना रोशन ने आगे कहा कि उन्हें कई बार रिजेक्ट भी किया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अभिनेत्री ने खुद का मूल्यांकन किया और अपने परिवार से मिले फीडबैक पर काम किया, जिससे उन्हें अपनी पहली फिल्म मिलने में मदद मिली। इश्क विश्क रिबाउंड की बात करें तो यह फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Freedom At Midnight: ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का पोस्टर जारी, खून की लकीर के आमने-सामने दिखे जिन्ना और गांधी