राजेश खट्टर (Rajesh Khattar) एक भारतीय अभिनेता, पटकथा लेखक और डबिंग कलाकार हैं। राजेश पिछले साल 52 साल की उम्र में पिता बने थे। राजेश की वाइफ ने बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम वनराज रखा। अब राजेश ने अब अपने प्रशंसकों के लिए अपने बेटे की फोटो शेयर की है।
ईशान खट्टर के पापा ने शेयर की बेटे 'वनराज' संग खूबसूरत तस्वीरें, पिछले साल ही 52 की उम्र में बने थे पिता
तस्वीर शेयर करने के पीछे मौका था उनकी सालगिरह का। अपनी सालगिरह के मौके पर उन्होंने पत्नी वंदना सजनानी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा पहला हैलो आप सभी अद्भुत लोगों के लिए, पिताजी कहते हैं कि दुनिया आज कठिन दौर से गुजर रही है लेकिन यह भी बीत जाएगा और हम बच्चों के लिए आप सभी इस दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा सुंदर बनाने जा रहे हैं। हम बच्चे इस वादे के लिए आप सभी का धन्यवाद करते हैं।'
A post shared by Rajesh Khattar (@rajesh_khattar) on
राजेश ने 2008 में वंदना के साथ शादी कर ली थीं। राजेश अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले पिता और ईशान खट्टर के पिता हैं। राजेश ने सूर्यवंशम’, ‘डॉन’, ‘रेस 2’, ‘खिलाड़ी 786’, ‘मंजूनाथ’ और ‘ट्रैफिक’ समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
इसके अलावा वो जर्मन, फ्रेंच फिल्मों और कई सीरियल्स में भी बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। राजेश खट्टर का एक्टिंग करियर तो है ही लेकिन वॉइस ओवर करियर और भी बेहतरीन है। आयरनमैन की आवाज बनने के अलावा राजेश खट्टर ने पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ के कैप्टन जैक स्पैरो, ‘एक्समेन’ के मैग्नीटो, ‘जंगल बुक’ के अकेला और ‘घोस्ट राइडर’ के जॉनी ब्लेज जैसे किरदारों को आवाज दी है।
बता दें राजेश ने पहली शादी नीलिमा अजीम से साल 1990 में की थी। दोनों की शादी 11 साल ही चली। इस शादी से राजेश और नीलिमा को ईशान हुए। इसके बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। राजेश ने इसके बाद वंदना सजनानी से साल 2008 में शादी कर ली। शादी के 10 साल बाद पिछले साल ही इस जोड़ी का पहला बच्चा हुआ है। राजेश की उम्र इस समय 53 साल है।