श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर करण जौहर की फिल्म घड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। जाह्नवी को अक्सर ईशान की फैमिली के साथ हैंगआउट करते देखा जाता है। दोनों एक दूसरे की कंपनी काफी इन्जॉय करते हैं।
हाल ही में ईशान खट्टर को जाह्नवी कपूर के पेरेंट्स श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ देखा गया। जहां एक तरफ पूरी मुंबई भीमा कोरेगांव युद्ध की 200वीं सालगिरह के दौरान हुई हिंसा के बाद धारा 144 का सामना कर रही है वहीं दूसरी तरफ ईशान और जाह्नवी अपनी फैमिली के साथ मूवी इन्जॉय कर रहे हैं।
इस मौके पर जाह्नवी कपूर ग्रे कलर के क्रॉप टॉप और जींस में दिखाई दी तो वहीं ईशान ब्वैक आउटफिट में नजर आए। गौरतलब है कि जब से ईशान और जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' का ऐलान हुआ है। वह दोनों ही खबरों में छाए हुए हैं। 'धड़क' मराणी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है, जो अंतरजाति विवाह और ऑनर किलिंग पर आधारित है।
इस फिल्म का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। फिल्म 'सैराट' को महज 4 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था, जिसने लगभग 110 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।