गुरुवार को देशभर में बाल दिवस मनाया गया। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने अपने बच्चों के लिए पार्टी रखी और काफी मस्ती भी की। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भी बच्चों के साथ पार्टी की। उनके अलावा अभिनेता मनीष पॉल भी बच्चों के साथ नजर आए।
2 of 4
Priyanka Chopra, Genelia D'Souza, Pooja Hegde
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। गुरुवार को वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इन दौरान वह व्हाइट और ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आईं। वहीं अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी जिम के बाहर नजर आईं। वहीं अभिनेत्री पूजा हेगडे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इवेंट में पहुंची। इवेंट में उन्होंने लहंगा पहना हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
3 of 4
Sunny Leone, Akshay Kumar, Divya Kumar Ghoshal
- फोटो : amar ujala mumbai
देर शाम सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ मुंबई में स्पॉट हुईं। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार देर शाम हिंदूजा अस्पताल में नजर आए। इसके साथ ही दिव्या कुमार घोसला कॉमेडियन कपिल शर्मा केे शो में पहुंची।
4 of 4
Hrithik Roshan, Anand Kumar, Pagalpanti Starcast
- फोटो : amar ujala mumbai
गुरुवार को अभिनेता ऋतिक रोशन बिहार के मशहूर गणितज्ञय आनंद कुमार से मिले। इनके अलावा फिल्मकार विकास बहल भी साथ नजर आए। वहीं अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी स्पॉट हुईं। इसके साथ ही फिल्म पागलपंती की स्टारकास्ट फिल्म का प्रोमोशन करती नजर आई।