ईशा अंबानी के शादी के फंक्शन के लिए देश और दुनिया की मशहूर शख्सियत का जमावड़ा उदयपुर में लगा हुआ है। हिलेरी क्लिंटन से लेकर पूरा बॉलीवुड मुकेश अंबानी के मेहमान बन चुके हैं। पार्टी में चार चांद लगाने फेमस पॉप सिंगर बियॉन्से भी पहुंच चुकी हैं। बियॉन्से को उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं जहां से वह सीधे शादी के फंक्शन के वेन्यू के लिए रवाना हो गई।
ईशा अंबानी की Pre-Wedding Party में पहुंचीं इंटरनेशनल स्टार, इस एक काम के लेंगी 15 करोड़
खबरों की मानें तो बियॉन्से लाइव परफॉर्मेंस करेंगी जिसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बियॉन्से की टीम में 60 डांसर्स हैं जो पहले ही शादी फंक्शन के वेन्यू पर पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है बियॉन्से लाइव परफॉर्मेंस 1200 मेहमानों के सामने देंगी। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक आनंद और ईशा इस लाइव परफॉर्मेंस के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। शनिवार को ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी थी। शादी की रस्मों के लिए उदयपुर का उदयविलास पैलेस बुक किया गया है। ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी। संगीत सेरेमनी की शुरुआत भगवान श्रीनाथ की महा आरती से हुई। इस आरती के लिए श्रीनाथ जी की 35 फीट लंबी मूर्ति स्थापित की गई थी।
आरती के दौरान नीता अंबानी ने डांस भी किया। इसके बाद संगीत की रस्म शुरू हुई। सेरेमनी में पूरे अंबानी परिवार ने शाहरुख खान के गानों पर डांस किया। सबसे खास परफॉर्मेंस रही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की। दोनों ने शाहरुख खान के 'मितवा' गाने पर रोमांटिक डांस किया। सोशल मीडिया पर ईशा-आनंद के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। कई और वीडियो भी सामने आए हैं।
A post shared by YoTainment (@yotainment) on
संगीत सेरेमनी में ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना, वहीं आनंद पीरामल गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए। इसके अलावा आकाश अंबानी ने अपनी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ डांस कर महफिल में रंग जमा दिया। मुकेश अंबानी ने पहली बार पत्नी नीता के साथ रोमांटिक डांस भी किया। वहीं अनंत और आकाश ने अपनी मां नीता के साथ 'माही वे' गाने पर डांस किया।
A post shared by Panigrahana Wedding Planners (@panigrahana_wedding_planners) on