फिल्म 'राज' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे।
वैसे उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' थी। इस फिल्म में उन्होंने रिंकी खन्ना के साथ काम किया था। फिल्मों में आने से पहले डिनो पैसों और शौक के लिए मॉडलिंग किया करते थे। एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग करते हुए डीनो को नोटिस किया गया था। इसके बाद उनको जल्द ही फिल्म का ऑफर मिला।
डिनो ने 'राज' के बाद कई फिल्में की लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना करना शुरू किए। साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गईं।
डीनो और बिपाशा ने स्वीस अंडरवियर ब्रांड कैलिडा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। यह फोटोशूट कुछ ज्यादा ही हॉट था। इसके कारण बहुत विवाद भी हुआ था। डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का शेयर भी था। साल 2016 में आदित्य से विवाद के बाद डिनो ने ये जिम बंद कर दिया। अब फिलहाल डिनो सिर्फ अपने कैफे बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। आज-कल डिनो लाइम लाइट से दूर रहते हैं।
डिनो की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अब डिनो फैशन डिजायनर नंदिता महतानी के साथ हैं। नंदिता संजय कपूर की पहली पत्नी थीं। हाल ही में डिनो को दीपवीर के रिसेप्शन में देखा गया था।