रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की आज खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। क्योंकि आज 12 दिसंबर है और उनकी इकलौती बेटी ईशा की शादी होने जा रही है। पिछले चार दिनों से उदयपुर में शादी का सेलिब्रेशन चल रहा था जिसमें अंबानी परिवार के एक-एक सदस्य ने अपनी डांस परफोर्मेंस दी। ऐसे में बात करेंगे नीता अंबानी की उस डांस परफोर्मेंस की जिसमें वह अपने दोनों बेटों संग जमकर नाची हैं..
Video: दोनों बेटों संग शाहरुख के इस गाने पर जमकर नाचीं नीता अंबानी, मुकेश ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर
ईशा की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शाहरुख खान के गानों का जलवा कायम रहा। इस दौरान नीता अंबानी अपने दोनों बेटे आकाश और अनंत संग शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो के गाने के माही वे पर स्पेशल परफोर्मेंस देती नजर आईं।।
A post shared by India and Bollywood (@film26290) on
राजस्थान के उदयपुर के उदय विलास में ईशा अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुए। इस फंक्शन में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था । साथ ही अमेरिकी पर्सनैलिटी हिलेरी क्लिंटन, अंबानी की खास मेहमानों में से एक थीं । अमेरिकन पॉप सिंगर बेयॉन्स ने भी ईशा के प्री वेडिंग फंक्शन में जबरदस्त परफॉर्म किया था।
A post shared by India and Bollywood (@film26290) on
ऐसे में 4 दिन पहले हुई संगीत सेरेमनी के कुछ ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। इन वीडियो में से एक में पूरा अंबानी परिवार शाहरुख खान के गाने 'जब तक है जान' पर डांस करता दिख रहा है । वहीं दूसरे वीडियो में नीता अंबानी 'अलबेला सजन आयो री' गाने पर कथक करती नजर आईं। कुल मिलाकर ईशा की शादी से पहले ही अंबानी परिवार में अपनी एक-एक इच्छा पूरी की।
A post shared by Ambaniwedding (@ambaniwedding) on