{"_id":"5c10afe6bdec2212cf01c7d4","slug":"hillary-clinton-dance-with-nita-ambani-at-isha-pre-wedding-ceremony-in-udai-palace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी के प्री वेडिंग में हिलेरी क्लिंटन ने भांगड़ा कर स्टेज हिलाया, अब तक का सबसे जबरदस्त VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशा अंबानी के प्री वेडिंग में हिलेरी क्लिंटन ने भांगड़ा कर स्टेज हिलाया, अब तक का सबसे जबरदस्त VIDEO
Wed, 12 Dec 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hilary clinton
- फोटो : instagram
Link Copied
ईशा अंबानी की वेडिंग सेरेमनी की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है । आज यानी 12 दिसंबर को ईशा दुल्हन बनेंगी और आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी । ईशा की शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में होगी। एंटीलिया को फूलों और लाइटों से नई दुल्हन की तरह सजा दिया गया है ।
Trending Videos
2 of 5
mukesh ambani
- फोटो : instagram
शादी से पहले उदयपुर के उदयविलास होटल में ईशा की प्री वेडिंग सेरेमनी हुई । इस सेरेमनी में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे पहुंचे थे । इसके अलावा अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी के खास मेहमानों में से एक थीं । साथ ही हॉलीवुड पॉप सिंगर बेयॉन्स ने खास परफॉर्मेंस दी ।
3 of 5
ISHA AMBANI WEDDING
ईशा की संगीत सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । हाल ही में सेरेमनी का एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है । इसमें नीता अंबानी की करीबी दोस्त हिलेरी क्लिंटन बॉलीवुड स्टार्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं ।
हिलेरी ने नीता अंबानी के साथ 'तूने मारी एंट्री' गाने पर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी । वहीं शाहरुख खान, हिलेरी को डांस स्टेप सिखाते हुए भी नजर आए । ईशा के पूरे संगीत में ये अब तक का सबसे मजेदार वीडियो है । अमेरिका की फर्स्ट लेडी रह चुकीं हिलेरी बॉलीवुड गानों पर थिरकती नजर आईं ।
विज्ञापन
5 of 5
mukesh ambani
- फोटो : instagram
हिलेरी क्लिंटन के अलावा स्टेज पर ऐश्वर्या राय भी नजर आईं । ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ डांस कर रही थीं । तभी मुकेश अंबानी ने उन्हें देखा और जाकर गले मिले । फिर दोनों ने साथ में डांस किया । वहीं ऐश्वर्या की बेटी आराध्या भी स्टेज पर झूमती दिखीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।