देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी का रिश्ता बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ तय हुआ है । आनंद पीरामल भारत के सबसे अमीर शख्स में से एक हैं । आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में शादी के लिए प्रपोज किया।
ईशा अंबानी के होने वाले पति को हल्के में ना लें, 37 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक जीते हैं ऐसी लाइफ
अंबानी परिवार में दोगुनी खुशियां आई हैं । इससे पहले मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता से सगाई कर ली थी । खबर है कि दोनों भाई-बहन आकाश और ईशा की शादी दिसंबर महीने में ही होगी । ईशा अभी तक सबसे अमीर बेटी थीं लेकिन अब सबसे अमीर बहू बन जाएंगी ।
ईशा मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी हैं । आप उन्हें एक राजकुमारी भी कह सकते हैं । ईशा की शादी मॉर्डन एरा के लिए एक मिसाल भी बन सकती है । ईशा का नाम दुनिया के सबसे अमीर बच्चों में शुमार है । दो साल पहले हुए एक इंटरनेशनल सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ था ।
@anandpiramal Both of you be blessed pic.twitter.com/bvnfpHn9gg
ऐसा नहीं है कि ईशा सिर्फ अपने पिता की संपत्ति की मालकिन हैं । ईशा ने अपनी अलग पहचान भी बना रखी है । संपत्ति की बात करें तो ईशा करीब 800 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं । यह पैसे ईशा ने अपने बिजनेस सेंस से कमाए हैं ।
Isha ambani and Anand Piramal #Reliancejio and #Piramal got engaged. pic.twitter.com/6P7Knksu50
बिजनेस के मामले में ईशा अपने पिता मुकेश अंबानी से कम नहीं है । ईशा अब सबसे अमीर बेटी के साथ सबसे अमीर बहू भी बन जाएंगी । आनंद पीरामल, अजय पीरामल के इकलौते बेटे हैं । फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आजय पीरामल की कुल कमाई 37 हजार करोड़ रुपए है ।