{"_id":"5cc6ca86bdec22075b0be910","slug":"isha-ambani-invites-priyanka-chopra-and-parineeti-chopra-for-icecream-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आइसक्रीम पार्टी के लिए ईशा अंबानी के घर पहुंची प्रियंका, इस एक्ट्रेस से कहा- 'तुमने मिस कर दिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आइसक्रीम पार्टी के लिए ईशा अंबानी के घर पहुंची प्रियंका, इस एक्ट्रेस से कहा- 'तुमने मिस कर दिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए मुंबई आई हैं । मायके में रहते हुए प्रियंका अपने हर दिन को एंज्वॉय कर रही हैं । पिछले दिनों उन्हें अपने परिवार के साथ डिनर करते देखा गया था । अब ईशा अंबानी ने प्रियंका चोपड़ा के लिए अपने घर पर आइसक्रीम पार्टी रखी ।
2 of 5
priyanka chopra
इस पार्टी में प्रियंका के अलावा परिणीति चोपड़ा और राधिका मर्चेंट भी पहुंची थीं । इसके अलावा सृष्टि बहल आर्य और तमन्ना दत्त भी मौजूद थीं । प्रियंका ने इस पार्टी की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है । इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी को परफेक्ट होस्ट बताया है।
3 of 5
priyanka choprapriyanka chopra
दरअसल, रविवार को ईशा अंबनी ने अपने खास दोस्तों को आइसक्रीम पार्टी के लिए बुलाया। इस पार्टी में प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, सृष्टि बहल आर्य, राधिका मर्चेंट और तमन्ना दत्त भी नजर आ रही हैं।
तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ''शुक्रिया होम मेड आइसक्रीम के लिए ईशा, लव यू, आपका घर बहुत ही शानदार है''। इसके अलावा उन्होंने आलिया भट्ट को टैग करते हुए कहा कि 'तुमने हर मिनट का पागलपन मिस किया है'।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
इससे जाहिर है कि ईशा ने आलिया भट्ट को भी पार्टी में इनवाइट किया था लेकिन वो शूटिंग में बिजी होने की वजह से नहीं पहुंच पाईं । फोटो में प्रियंका मस्टर्ड कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं परिणीति ब्लैक एंड व्हाइट आउफिट में नजर आईं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।