अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कला' में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए खूब सराहना मिली है। एक्ट्रेस अपने काम को लेकर तो सुर्खियों में रहती ही हैं लेकिन इसके अलावा वह उस समय चर्चा में आ गईं जब अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के साथ उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। अब हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की।
Tripti Dimri: क्या किसी को डेट कर रही हैं तृप्ति डिमरी? एक्ट्रेस बोलीं अभी इतना ही कह सकती हूं कि...
तृप्ति डिमरी ने साल 2018 में फिल्म 'लैला मजनू' से शुरुआत की थी लेकिन सही मायने में साल 2020 में आई फिल्म 'बुलबुल' से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। यह फिल्म अनुष्का और कर्णेश शर्मा कंपनी द्वारा समर्थित थी, वहीं हाल ही में रिलीज हुई एक्ट्रेस की फिल्म कला को भी इसी कंपनी के तहत प्रोड्यूस किया गया है।
The Kashmir Files: पटकथा लेखक सईद अख्तर मिर्जा ने द कश्मीर फाइल्स को कहा कचरा! बोले- 'बात साइड लेने की नहीं..'
क्या किसी को डेट कर रही हैं तृप्ति डिमरी
तृप्ति डीमरी और कर्णेश को लेकर डेटिंग की बातें सामने आती रही हैं, हालांकि दोनों ने खुद कभी इस बारे में पब्लिकली बात नहीं की है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डेटिंग के बारे में सवाल बर अभिनेत्री तृप्ति ने बहुत ही उलझा हुआ जवाब दिया है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्यों इस वक्त वह किसी को डेट कर रही हैं? इस पर तृप्ति डिमरी ने जवाब दिया-"मैं बस अभी यही कह सकती हूं, जहाज पहले ही रवाना हो चुका है।"
Shahrukh Khan: चार साल का ब्रेक नहीं लेना चाहते थे शाहरुख, 'पठान' की रिलीज से पहले किंग खान का खुलासा
शादी के सवाल पर तृप्ति डिमरी ने दिया ये जवाब
बातचीत के दौरान अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपनी शादी के प्लान के बारे में भी बात की। शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, अभी उन्हें शादी नहीं करनी है और उसमें उन्हें सात से आठ साल लगेंगे।
Shehnaaz Gill: एयरपोर्ट पर अपना चेहरा छुपाने पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, लोगों ने राज कुंद्रा से कर दी तुलना
बात करें फिल्म 'कला' की तो यह एक साइकोलॉजीकल ड्रामा है। जिसमें अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने अभिनय की शुरुआत की है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी कैमियो किरदार है।
Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें