लॉकडाउन की वजह से इन दिनों बॉलीवुड सितारे अपने घर पर ही सारा वक्त बिता रहे हैं। काम से फुर्सत होने की वजह से स्टार्स सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर ने फैंस के साथ Ask Me Anything session रखा। यहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए।
पुरस्कार समारोहों में कबीर सिंह के बायकॉट से क्या निराश हैं शाहिद कपूर? फैन के सवाल पर बताया दिल का हाल
ट्विटर पर एक फैन ने सवाल पूछा, 'खाना, बरतन, कपड़े...ये सब कर रहे हो क्या लॉकडाउन में?' फैन के इस सवाल पर शाहिद कपूर ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मेरा डिपार्टमेंट बर्तन का है... तुम्हारा?'
Mera department bartan ka hai. Tumhara? https://t.co/KMeKGlaqSf
एक और फैन ने सवाल किया, 'क्या आप इससे निराश नहीं हुए कि पुरस्कार समारोहों में कबीर सिंह को सराहना नहीं मिली क्योंकि यह विवादित फिल्म थी?' इस पर शाहिद कपूर ने जवाब दिया, 'इसके विपरीत जाकर, आप सभी ने जो प्यार दिया है, मैं उसके लिए कभी भी, कितना भी शुक्रिया कह लूं, वो कम होगा। मैं जो भी हूं, आप सबकी वजह से ही हूं।'
On the contrary. I can’t be thankful enough for the love you all have it. I am because of you all. 🙌 https://t.co/BDfh4fAHzi
याद दिला दें कि इससे पहले शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो अजीब सी आवाज निकालते हुए कहते हैं ‘It’s Time For quarantine (ये क्वारंटीन का वक्त है)’, शाहिद के इस अंदाज को देखकर लोगों की हंसी छूट गई।
वीडियो के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा, ‘क्वारंटीन फेज चार में दाखिल हो रहे हैं। मीरा कपूर अब मुझे और नहीं झेल सकतीं’। शाहिद ने पत्नी मीरा को भी टैग किया। जिसके बाद मीरा ने लिखा, ‘तुमने सच में ये बेहूदा सा वीडियो पोस्ट कर दिया।'
View this post on Instagram
Entering quarantine phase 4 be like . . @mira.kapoor can’t deal no more with me.
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
टीवी पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे ओटीटी के शोज, एक्सपर्ट्स को अच्छे दिन आने का भरोसा