इरफान खान इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं । इस बात की जानकारी खुद इरफान ने दो महीने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी । इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीडि़त हैं । इस बीमारी का इलाज कराने के लिए वो लंदन गए हैं ।
बीमारी के बीच क्रिकेट मैच देखने पहुंचे इरफान खान, पाकिस्तानी पत्रकार का ये पोस्ट हुआ वायरल
इस बीच सोशल मीडिया पर इरफान की एक फोटो वायरल हो रही है । फोटो लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड की है । जहां इरफान इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए टेस्ट मैच का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं । यह तस्वीर एक फोटोग्राफर ने क्लिक की है ।
Pic shared by @Furqan013 - there’s actor Irfan Khan enjoying the match at Lord’s #ENGvPAK pic.twitter.com/iUpdXamxeX
फोटोग्राफ का दावा है कि उसने इरफान खान को अपने कैमरे में कैद किया है । खबरों की मानें तो इरफान लंदन में रहकर ही अपना इलाज करवा रहे हैं । तस्वीर में यह शख्स बिल्कुल इरफान जैसा दिख रहा है ।
He was sitting in front of me.. A few people came and asked him for a picture but he refused..i think because of his health. He looked really really weak. Jee janab irfan khan😊
तस्वीर में इरफान ही हैं या कोई और... इस बात पर अभी संशय है । इस शख्स की कद, काठी और शक्ल इरफान जैसी ही है । सिर पर गमछा भी डाला हुआ है । पाकिस्तानी खेल पत्रकार जैनब अब्बास ने इस तस्वीर को शेयर किया है।
Beginnings have the innocence that experience can't buy. My best wishes to @dulQuer , @mipalkar for joining the karwaan. ‘ Two karwaans ' .... Mine and the movie !! @MrAkvarious @RSVPMovies @RonnieScrewvala pic.twitter.com/QoKe6npkMQ
इस तस्वीर पर इरफान के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है । अलि नौमी नाम के एक शख्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इरफान अभी भी मेरी आंखों के सामने हैं । कुछ लोगों ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए कहा लेकिन उनहोंने मना कर दिया । वो बहुत कमजोर लग रहे हैं।'