इरफान खान पिछले काफी समय से बीमार हैं और अपने इलाज के लिए इस वक्त वो लंदन में हैं लेकिन इसी बीच उनके फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। इरफान खान अब पहले से बेहतर हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि उनके साथ काम कर चुके डायरेक्टर शूजीत सरकार ने दी है।
2 of 5
Shoojit Sircar & irrfan khan
दरअसल, शूजित सरकार अपनी अगली फिल्म 'उधम सिंह' पर काम कर कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने इरफान खान को अप्रोच किया जिसके बाद इरफान ने फिल्म ने के लिए हामी भर दी। बता दें कि शूजित सरकार की फिल्म 'पीकू' में इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। अब एक बार फिर दोनों साथ आने वाले हैं।
3 of 5
Shoojit Sircar & irrfan khan
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए शूजित सरकार ने बताया कि इस फिल्म में इरफान खान लीड रोल करेंगे। फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी। शूजित से जब इरफान खान की तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अब वह पहले से बेहतर हैं। जाहिर है ऐसे में इरफान के फैंस के लिए राहत भरी खबर है।
इरफान खान ने कुछ वक्त पहले ही बताया था कि वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं लेकिन अगर वो कुछ वक्त बाद अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं तो इससे ये बात साफ हो गई है कि इरफान तेजी से ठीक हो रहे हैं। बता दें कि उधम सिंह की बायोपिक पर काम करना शूजित का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वो पिछले 18-19 साल से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आजादी से पहले के वक्त पर आधारित होगी।
वहीं इरफान खान की बात करें तो इसके अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की फिल्म है जिसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर दिखाई देंगे। इस फिल्म पर काम चल ही रहा था कि इरफान खान की तबीयत खराब होने की खबर आई जिसके बाद इरफान इलाज के लिए लंदन रवाना हो गए।