मार्वल स्टूडियोज की सुपरहिट फिल्मों में आयरमैन के किरदार से मशहूर रॉबर्ट डावनी जूनियर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज यानी चार अप्रैल को रॉबर्ट अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। रॉबर्ट डावनी जूनियर की फैन फॉलोइंग अपने देश में भी देखने को मिलती है। हालांकि बहुत से दर्शक रॉबर्ट डावनी जूनियर को उनके असली नाम से नहीं बल्कि आयरन मैन के नाम से जानते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रॉबर्ट डावनी जूनियर सुपरहीरो फिल्म आयरन मैन के लिए पहली पसंद नहीं थे।
2 of 5
रॉबर्ट डावनी जूनियर
- फोटो : social media
रॉबर्ट डावनी जूनियर के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि उन्होंने एक बार आमिर खान के लिए बेहद दिलचस्प बात कही। रॉबर्ट ने कहा, 'वह काफी समय से भारत आने चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने इस देश के बारे में बहुत सुना है। और इसके बारे में वह और भी सुनना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें भारतीय संस्कृति में खास दिलचस्पी भी है।
3 of 5
रॉबर्ट डावनी जूनियर
- फोटो : twitter
याद दिला दें कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने साल 2010 में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान की तारीफ की थी। अभिनेता ने कहा था कि लगान देखने के बाद वह आमिर खान के फैन हो गए। उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा फैन हूं और मुझे जब भी समय मिलेगा मैं भारत जरूर आना चाहूंगा। मैंने इस देश की विविधता, जीवंतता और बॉलीवुड के बारे में काफी कुछ सुना है।'
4 of 5
रॉबर्ट डावनी जूनियर
- फोटो : file photo
आयरन मैन के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज थे। याद दिला दें कि रॉबर्ट डावनी जूनियर उस वक्त तक सिनेमा का बड़ा नाम नहीं थे। ऐसे में मेकर्स को आयरन मैन किरदार के लिए एक बड़ा नाम चाहिए था। लेकिन टॉम क्रूज को फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया। टॉम क्रूज के बाद भी ये फिल्म रॉबर्ट डावनी जूनियर के खाते में नहीं गई बल्कि सैम रॉकवेल को ऑफर की गई। लेकिन इस बार भी बात नहीं बन पाई और आखिरकार ये किरदार रॉबर्ट डावनी जूनियर को मिल गया।
5 of 5
रॉबर्ट डावनी जूनियर
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि आयरन मैन के अलावा भी रॉबर्ट डावनी जूनियर कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। अभिनेता की लिस्ट में शरलॉक होम्स, किस किस बैंग बैंग, द जज, ड्यू डेट, द सोलोइस्ट सहित कई फिल्में शुमार हैं।