आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान और फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखारे ने 10 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। कपल ने आज 13 जनवरी को अपनी शादी का रिसेप्शन रख रहा है। दोनों अपने रिसेप्शन के लिए पहुंच गए हैं और जोड़े का पहला वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में आयरा सुर्ख लाल जोड़े में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, नूपुर भी ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रिसेप्शन में शामिल होने पहुंच चुके हैं। इसके अलावा जया बच्चन ने भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की है।
2 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान और नुपुर शिकरे आखिरकार अपने रिसेप्शन के लिए पहुंच गए हैं। 10 जनवरी को उदयपुर में ईसाई रीति रिवाज से शादी करने वाले इस कपल ने वहां पहुंचने पर पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए खूब पोज दिए थे। आमिर ने बेटी के लिए भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें ग्लैमर जगत से लेकर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।
3 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरा खान और नुपुर शिकरे का रिसेप्शन मुंबई के एनएमएसीसी में हो रहा है। तैयारियां भव्य हैं और इस समारोह में शाहरुख, सलमान खान, कपूर, देओल समेत कई सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। इस पार्टी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के अलावा अंबानी भी शामिल होंगे। वहीं, इन सब के बीच आमिर खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने दोनों बेटों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
4 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
आयारा खान-नूपुर शिकरे की रिसेप्शन पार्टी में जया बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ पहुंचीं। जया बच्चन के साथ अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी नजर आईं। व्हाइट आउटफिट में सोनाली बेहद हसीन लग रही थीं।
5 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरा-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी में दोनों समधन ने सारी लाइमलाइट बटोरी। आयरा की मां रीना दत्ता हैवी वर्क रेड साड़ी में नजर आईं। वहीं, नुपूर की मां पिंक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा अनिल कपूर भी नागा चैतन्य के साथ पार्टी में शामिल हुए।