बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो कभी अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर आइरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि वो कुछ भी पोस्ट करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। अब एक बार फिर आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अपने ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ ही कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
लव बर्ड्स: 'कितना ड्रामेबाज है ये', ब्वॉयफ्रेंड नुपुर के लिए आमिर खान की बेटी आइरा ने लिखा खास संदेश
आयरा खान ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'यह कितना ड्रामेबाज है।' आयरा के दोस्त और फैंस इसपर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मेनन ने लिखा है, 'वाह'। वहीं एक प्रशंसक ने लिखा, 'बहुत ही खास कपल है।' एक यूजक ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें हैं।'
नूपुर शिखरे और आयरा खान सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में वर्कआउट करते नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों साथ में फूड रिव्यू भी करते हैं। इस साल वैलेंटाइन डे पर आइरा खान ने अपने और नुपुर शिखरे के रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कबूला था। आयरा आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। आयरा का जुनैद नाम का एक भाई भी है।
गौरतलब है कि आइरा खान मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करती हैं और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी करती हैं क्योंकि वह खुद भी डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आइरा ने एक्टिंग की जगह डायरेक्शन को चुना है और कुछ समय पहले ही वो बतौर थियेटर डायरेक्टर डेब्यू कर चुकी हैं।
आयरा ने साल 2019 में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। आइरा ने एक प्ले का निर्देशन किया था जिसमें युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने अहम भूमिका निभाई थी। इस प्ले का नाम यूरिपिड्स मेडिया था।