फिल्मों में महिला निर्देशकों की संख्या इंडस्ट्री में हमेशा कम ही रही है। इसलिए ये गणित शुरू से ही महिलाओं के खिलाफ रहा है। एक महिला निर्देशक, जो फिल्म की हीरोइन भी है, उस पर पैसा लगाना आज भी थोड़ा जोखिम का काम ही माना जाता है लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका में कंगना ने ये साबित कर दिया है कि एक महिला न सिर्फ बेहतरीन अभिनेत्री बल्कि बेहतरीन निर्देशक भी हो सकती है। हॉलीवुड में भी ये लिस्ट छोटी ही है- एंजेलीना जोली, नैटली पोर्टमैन, जोडी फॉस्टर जैसी कुछ अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने फिल्में भी निर्देशित की हैं। महिला दिवस पर आज बात करते हैं बॉलीवुड की गिनी चुनीं महिला निर्देशकों की।
Women's Day: बॉलीवुड को हीरोइन तो चाहिए लेकिन महिला निर्देशक नहीं!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 07 Mar 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
