फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   International Indian Film Academy Awards IIFA is postponed Due to coronavirus COVID19

कोरोनावायरस का आईफा पर बड़ा असर, मध्यप्रदेश सरकार से बातचीत के बाद टल गया आयोजन

Fri, 06 Mar 2020 01:23 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 06 Mar 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
International Indian Film Academy Awards IIFA is postponed Due to coronavirus COVID19
आइफा अवॉर्ड

मध्य प्रदेश में मचे राजनीतिक घमासान के चलते पहली बार राज्य में होने जा रहे आइफा पुरस्कार अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गए हैं। हालांकि, आइफा आयोजन समिति की तरफ से जारी बयान में इसकी वजह कोरोना वायरस के मामले सामने आने को बताया गया है लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के सूत्र बताते हैं कि पुरस्कार समारोह का टलना सूबे की सियासी हलचल का परिणाम हैं।

विज्ञापन

 

International Indian Film Academy Awards IIFA is postponed Due to coronavirus COVID19
IIFA Awards - फोटो : Twitter

आइफा आयोजन समिति की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कोविड 19 वायरस के फैलने और आइफा के प्रशंसको की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन पुरस्कारों को स्थगित किया जा रहा है। बयान के मुताबिक इस बारे में मध्य प्रदेश सरकार, आइफा प्रबंधन और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने आपस में राय मशविरा किया और पुरस्कार समारोह से जुड़े कार्यक्रमों को बाद में किसी दूसरी तारीख को करने का फैसला किया गया। ये पुरस्कार समारोह इस महीने के आखिर में भोपाल और इंदौर में होने वाले थे।

विज्ञापन

International Indian Film Academy Awards IIFA is postponed Due to coronavirus COVID19
IIFA Awards - फोटो : Twitter

पिछले साल भी आइफा पुरस्कारों को लेकर अफरातफरी रही थी। पहले ये पुरस्कार नेपाल की राजधानी काठमांडू में होने वाले थे और बाकायदा इसके लिए वहां की संसद में बजट भी पारित हुआ। लेकिन, ऐन मौके पर आइफा आयोजन समिति ने इससे इंकार करते हुए ये आयोजन मुंबई मे किया। इस साल के फिल्मफेयर पुरस्कार असम की राजधानी गुवाहाटी में होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने आइफा पुरस्कार अपने यहां कराने की पहल की थी।
 

विज्ञापन

International Indian Film Academy Awards IIFA is postponed Due to coronavirus COVID19
IIFA Awards - फोटो : Twitter

इस बारे में आइफा आयोजन समिति के संपर्क में रहे मध्य प्रदेश सरकार के सूत्र बताते हैं कि राज्य में सियासी उठापटक ऐसी हो गई है कि पूरी सरकारी मशीनरी इन दिनों बस हालात को समझने में लगी है। सरकारी अफसरों को समझ नहीं आ रहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी रहेगी या फिर भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो जाएगी। ऐसे हालात में इन पुरस्कारों को स्थगित करवा देना ही अफसरों को उचित लगा।

International Indian Film Academy Awards IIFA is postponed Due to coronavirus COVID19
IIFA Awards - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि हाल ही में आईफा के नामांकन सामने आए थे। 21वें आइफा पुरस्कारों के लिए बुधवार को हुए एलान में जोया अख्तर निर्देशित और रणवीर सिंह व आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली ब्वॉय ने सबसे ज्यादा 14 नामांकन हासिल किए हैं। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और जोया अख्तर की फिल्म निर्माण कंपनियों एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है। दूसरे नंबर पर टी सीरीज की शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह रही जिसे आठ नामांकन हासिल हुए। जी स्टूडियोज की फिल्म आर्टिकल 15 ने मध्य प्रदेश में होने जा रहे आइफा पुरस्कारों में सात नामांकन हासिल किए हैं।

International Indian Film Academy Awards IIFA is postponed Due to coronavirus COVID19
Salman Khan - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि इस बार आइफा में सलमान खान और रितेश देशमुख होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। वहीं शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, जैकलीन फर्नांडिस, करीना कपूर, ए. आर. रहमान, अरिजीत सिंह, सचिन जिगर और तनिष्क बागची जैसे सितारे तीन दिन के इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed