वैसे तो बॉलीवुड में कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन कुछ किस्से ऐसे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इनमें से एक किस्सा ग्रेट शोमैन राज कपूर से जुड़ा हुआ है। वो भारतीय सिनेमा के स्वर्णयुगीन फिल्मकार थे। करीब चार दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया। ग्यारह साल की उम्र में फिल्म 'वाल्मीकि' में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ काम किया और बाईस साल की उम्र में पहली फिल्म 'आग' बनाकर सिनेमा प्रेमियों को चकित कर दिया। राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को कालजयी फिल्में दीं। उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी माना जाता है। वो अभिनेता, निर्माता, निर्देशक के साथ ही कहानी और गीत-संगीत की समझ रखने वाले शोमैन थे।
हालांकि, इसके साथ ही वो अंधविश्वासी भी थे। उनकी 'आवारा', 'श्री 420', 'मेरा नाम जोकर', 'बरसात' 'जागते रहो', 'राम तेरी गंगा मैली' और 'बॉबी' जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। वो ऐसे कलाकार थे, जिनकी प्रासंगिकता भारतीय सिनेमा में हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने तिरसठ साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके कई किस्से सिनेप्रेमियों की जुंबान पर रहेंगे। अगली स्लाइड में पढ़िए उनके अंधविश्वास का एक किस्सा...
2 of 5
वैजयंती माला और राज कपूर
- फोटो : Instagram
राज कपूर धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वो खुद भी रूढ़ीवादी सोच के शिकार थे। कहा जाता है कि अपने इसी धार्मिक विश्वास के कारण उन्होंने किसी के कहने पर फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' से पहले नॉन-वेज खाना और शराब पीना बंद कर दिया था।
3 of 5
नरगिस, राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म 22 मार्च 1978 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक ऐसी लव स्टोरी पर आधारित थी, जिसमें तन की खूबसूरती से ज्यादा मन की खूबसूरती को दर्शाया गया है।इस फिल्म के जरिए राज कपूर ने प्रेम के निस्वार्थ भाव को दिखाया है। आपको बता दें कि राज कपूर ने अपनी ड्रीम फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए अपनी काफी सारी प्रॉपर्टी के साथ अनपी साख भी दांव पर रखी दी थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। अगली स्लाइड में पढ़िए श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा
4 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
श्रीदेवी को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1975 में आई फिल्म 'जूली' से बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत की। एक फिल्म में उन्होंने 13 साल की उम्र में मां का किरदार निभाया था। जी हां, यह फिल्म ‘मुंदरु मुडिचू’ के दशक में रिलीज हुई थी।
5 of 5
कमल हासन, श्रीदेवी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस फिल्म में श्रीदेवी ने रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में वो रजनीकांत की सौतेली मां बनीं थीं। इस फिल्म का निर्देशन बालचंदर ने किया था। उन्होंने फिल्म में श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन की भूमिका निभाई थी। उस वक्त रजनीकांत की उम्र 25 साल थी।