विश्व कप में टीम इंडिया अपना सातवां मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से एजबेस्टन के मैदान पर खेलने उतरी है। कप्तान कोहली ने इस मैच में ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह युवा ऋषभ पंत को मौका दिया है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। देश के फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं।
{"_id":"5d1887d88ebc3e3c8e6ac12a","slug":"indiavsengland-rishi-kapoor-says-icc-game-will-be-unique-between-india-and-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#IndvsEng ऋषि कपूर बोले- पाकिस्तानी, बांग्लादेशी सब मिलकर भारत की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#IndvsEng ऋषि कपूर बोले- पाकिस्तानी, बांग्लादेशी सब मिलकर भारत की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं
Sun, 30 Jun 2019 03:43 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 30 Jun 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
ऋषि कपूर
- फोटो : instagram
ऋषि कपूर
वहीं बॉलीवुड में भी क्रिकेट के फैंस की कमी नहीं है। इन दिनों न्यूयॉर्क में रह रहे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी मैच को लेकर कम उत्साहित नहीं हैं। ऋषि कपूर ने भारत और इंग्लैंड के मैच को लेकर एक ट्वीट किया है।
ऋषि कपूर
उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'संडे भारत और इंग्लैंड में होने वाला ICC गेम एकदम अलग होगा। 1.2 बिलियन भारतीय, 200 मिलियन पाकिस्तानी, 150 मिलियन बांग्लादेशी और 25 मिलियन श्रीलंकाई फैंस भारत की विजय की प्रार्थना कर रहे होंगे। अगर भारत हारा तो ये सब भी टूर्नामेंट हार जाएंगे। जय हिन्द!'
Sunday’s ICC 🏆game will be unique between India and England. 1.2 billion Indians,200 million Pakistanis, 150 million Bangladeshis and 25 million Sri Lankan’s will be praying for 🇮🇳India’s win. If India loses then Pakistan,Bangladesh and Sri Lanka our of the tournament. Jai Hind!
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 29, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि कपूर
हार जीत का फैसला तो मैच के बाद ही होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि कपूर अपने 67वें जन्मदिन के समय तक भारत लौट आएंगे। बता दें ऋषि पिछले एक साल से न्यूयॉर्क में रह अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्हें कैंसर हुआ था लेकिन अब वो कैंसर फ्री हो चुके हैं। पूरी तरह से ठीक होने के लिए ऋषि अभी न्यूयॉर्क में हैं। एक दूसरी तस्वीर में नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा और उनकी बेटी के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि रणबीर, आलिया के साथ न्यूयॉर्क पहुंचे थे। इन तस्वीरों में आलिया नजर नहीं आईं। इससे पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। दोनों की ऋषि के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। उनके साथ आराध्या भी थीं। इसके अलावा नव्या नवेली नंदा भी ऋषि से मिलने गई थीं।