{"_id":"60fda59b8ebc3e57ef1d18a5","slug":"indian-idol-12-bappi-lahiri-offers-arunita-kanjilal-singing-contract-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: अरुणिता कांजीलाल के गाने से खुश हुए बप्पी दा, आइडल कंटेस्टेंट संग साइन किया कॉन्ट्रैक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indian Idol 12: अरुणिता कांजीलाल के गाने से खुश हुए बप्पी दा, आइडल कंटेस्टेंट संग साइन किया कॉन्ट्रैक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बप्पी लहरी-अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 इस बार काफी कारणों से चर्चा में रहा है। विवादों के साथ साथ इस शो में कंटेस्टेंट को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों का प्यार भी खूब मिला है। ये शो अब धीरे धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और दर्शकों के सामने टॉप छह कंटेस्टेंट आ चुके हैं। हर वीकेंड एपिसोड में कुछ मेहमानों को बुलाया जाता है और इस वीकेंड इंडियन आइडल के सेट पर चार चांद लगाने अल्टीमेट डिस्को किंग बप्पी लहरी पहुंचे। आज के इस स्पेशल एपिसोड में बप्पी दा सभी के लिए गिफ्ट्स लेकर आए थे। वहीं, सभी कंटेंस्टेंट्स ने बप्पी लहरी के कंपोज किए हुए गाने गाए। इस दौरान अरुणिता कांजीलाल ने बप्पी लहरी का दिल का जीत लिया। दरअसल, अरुणिता ने बप्पी दा का मशहूर गाना ‘रात बाकी-बात बाकी’ गाना गया। जिससे सुनने के बाद बप्पी लहरी का दिल भर आया उन्होंने मंच पर अरुणिता की खूब तारीफ की।
Trending Videos
2 of 5
अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी लहरी ने अरुणिता कांजीलाल को अपने पास बुलाया और उनकी तारीफ करते हुए उनसे कहा कि मैं आपके लिए एक खास तोहफा लेकर आया हूं। जिसके बाद अरुणिता ने उनसे वो तोहफा ले लिया। स्टेज पर जाते हुए बप्पी जी ने खुद अरुणिता से कहा कि इस तोहफे को खोलिए। इस तोहफे में अरुणिता के लिए बप्पी एक साड़ी के साथ एक गाने का कॉन्ट्रैक्ट भी लेकर आए थे।
अरुणिता इस तोहफे को देखकर बिलकुल भावुक हो गई उन्होंने कहा कि ये उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। बता दें कि अरुणिता का ये कॉन्ट्रैक्ट बप्पी लहरी के साथ हुआ है। इसके अलावा बप्पी लहरी ने पवनदीप को भी एक खास गिफ्ट दिया। दरअसल, पवनदीप ने ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’ गाना गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बप्पी लहरी ने पवनदीप को अपना तबला किया गिफ्ट
- फोटो : Instagram
उनके इस गाने से वहां पर मौजूद हर सदस्य मंत्रमुग्ध हो गया, लेकिन बप्पी लहरी को जिस चीज ने सबसे अधिक इंप्रेस किया वो था कि पवनदीप अपने गाने के साथ-साथ तबला भी बजा रहे थे। उनकी तारीफ करते हुए बप्पी लहरी ने कहा, ‘मैंने ऐसे किसी को भी तबला बजाते हुए गाना गाते हुए नहीं देखा है। इस बात के लिए मैं किसी को भी चुनौती दे सकता हूं, क्योंकि माइक पर गाते हुए तबला बजाना बिलकुल भी आसान नहीं है।'
बात करें इंडियन आइडल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑन एयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।