Cannes festival 2022: कान समारोह में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री' का होगा वर्ल्ड प्रीमियर, हॉल में दिखाई जाएंगी देश की अनरिलीज्ड फिल्में
दुनिया के सबसे पुराने फिल्म समारोह में से एक कान फिल्म फेस्टिवल में हर साल देश के कई सेलिब्रिटी हिस्सा लेते हैं, लेकिन साल 2022 का कान फेस्टिवल देश के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस बार के कान फेस्टिवल में भारत को आधिकारिक तौर पर कंट्री ऑफ ऑनर के रुप में आमंत्रित किया गया है। समारोह में अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया जाएगा। 17 मई 2022 से शुरू होने वाले कान फेस्टिवल में 22 मई को भारत को समर्पित हॉल में देश की अनरिलीज्ड फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
पहली बार किया गया भारत को आमंत्रित
इस बार भारत और फ्रांस राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, वहीं भारत को आधिकारिक तौर पर कान फिल्म समारोह में सम्मान के देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। केंद्रिय मंत्री केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 5 स्टार्टअप ऑडियो-विजुअल उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा और कान समारोह में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।
India & France are celebrating 75 yrs of diplomatic ties. India has been officially invited as country of honour to the Cannes Film Festival. 5 startups would be pitching to audio-visual industry. R Madhavan's film 'Rocketry' will have world premiere there:Union min Anurag Thakur pic.twitter.com/jMg9T25N8Y
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 4, 2022
जानकारी के मुताबिक,आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायण की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता आर माधवन मुख्य भूमिका में होने के साथ ही, इसके सह निर्माता और निर्देशक भी हैं। फिल्म को हिंदी के साथ अंग्रेजी और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा।