बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। इनमें दीपिका, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। ये एक्ट्रेस अब जितनी सुंदर हैं बचपन में उतनी ही क्यूट हुआ करती थीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी ही एक एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है। ये 'संजू' फिल्म की एक्ट्रेस हैं जो हाल ही में अपने पति से अलग भी हुई हैं।
चलिए हम आपको बता देते हैं। ये तस्वीर दीया मिर्जा की है। दीया ने इस फोटो को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- मेजर फ्लैशबैक, 80s का बचपन। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है।
3 of 5
Dia Mirza
- फोटो : file photo
16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।
4 of 5
lara dutta, dia mirza, priyanka chopra
- फोटो : social media
साल 2000 में दीया ने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। वो सेकेंड रनर अप रहीं। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में वो मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस एवॉन और मिस क्लोजअप स्माइल भी जीतीं। 18 साल की उम्र में दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
5 of 5
Dia Mirza and Sahil Sangha
- फोटो : file photo
दीया मिर्जा ने 18 अक्टूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा को लंबे समय तक डेट करने के बाद दिल्ली में शादी की। दीया मिर्जा (Dia Mirza) पिछले दिनों 5 साल बाद पति साहिल सांगा (Sahil Sangha) से अलग हो गई हैं। दीया ने इस बात का खुलासा खुद एक पोस्ट करके किया। दीया ने 1 अगस्त को लिखा था- '11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी। हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और अपने दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।'