दीपिका और रणवीर सिंह की शादी सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज के साथ हो गई है। दोनों की शादी को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को भी मिल रहा है। वहीं उन्होंने दोनों की शादी की खबर से खुश होकर कुछ मीम्स भी वायरल कर दिए हैं। इन मीम्स को देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
आपको बता दें कि वैसे शादी तो रणवीर और दीपिका की हुई है, लेकिन लोग मजाक रणबीर कपूर का बना रहे हैं। फैंस ने 'ए दिल है मुश्किल' की दीपिका और रणबीर की तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है 2017 और 2018। वहीं पद्मावत में अपने किरदार से अलग पहचान बनाने वाले जिम सरभ के मीम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
वहीं अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह के मीम्स तो बहुत ज्यादा वायरल हो रहे हैं। रणवीर इन मीम्स में लंहगा पहने हुए हैं। जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इसके साथ ही दोनों के होटल को लेकर भी मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं। जिसमें दीपिका और रणवीर आपस में लड़ रहे हैं। वहीं इस फोटो पर ट्रिवागो के साथी का भी फोटो लगाया गया है। जिस पर लिखा है आप दोनों लड़ना बंद करें, क्योंकि होटल ट्रिवागो पर हैं।