'संजू' देखने के बाद लोगों को पता चला कि मान्यता से शादी से पहले संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड्स थीं । जवानी में संजय दत्त को ड्रग्स की लत लग गई थी । उन्हें शराबी और लड़कीबाज का तमगा भी मिल गया था । इन्हीं 308 गर्लफ्रेंड्स में से संजय दत्त की एक गर्लफ्रेंड टीना मुनीम भी थीं ।
टीना और संजय दत्त ने 1981 में फिल्म 'रॉकी' में काम किया था । टीना संजय दत्त की पहली गर्लफ्रेंड के साथ पहली कोस्टार भी थीं । संजय दत्त ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'टीना ने कभी मुझे अपने परिवार से दूर करने की कोशिश नहीं की । उसने हमेशा मुझे सही रास्ता दिखाने की कोशिश की ।'
'वो मुझे अपने पिता और बहनों के पास वापस भेजती थी और इस बात पर हमारी लड़ाई भी होती थी । हम दोनों के बीच कभी गलतफहमी नहीं रही । बस कुछ अफवाह थी जिसमें कहा गया कि मेरे पिता से मेरी लड़ाई हो गई और उन्होंने मेरा जबड़ा तोड़ दिया था । इमोशनली मैं बहुत कमजोर हूं ।'
'मुझे हमेशा अपने आस-पास एक मजबूत इंसान की जरूरत रही । मेरा मां वैसी ही थीं । उनके निधन के बाद उनकी जगह टीना ने ले ली। उसने मेरी जिंदगी को संभाल रखा था । लेकिन मैंने उसे अपने करियर के बारे में कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं दी । टीना ने मुझे कभी अपनी राइवल एक्ट्रेस के साथ काम करने से नहीं रोका ।'
'मैंने एक फिल्म पूनम ढिल्लन के साथ की थी और रंजीता के साथ काम करना मुझे अच्छा लगता था । मैंने भी अपनी गर्लफ्रेंड के करियर में कभी दखलअंदाजी नहीं की । सिर्फ उसके कपड़ों को लेकर मैं चिंतित रहता था । मैं उसके लिए बहुत पजेसिव था । वो मेरी थी और मैं नहीं चाहता था कि वो स्क्रीन पर एक्सपोज करे ।'