26 की उम्र में इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, वीडियो शेयर कर इडा ने दिखाई अंगूठी; सेलेब्स ने दी बधाई
Ida Ali Engaged: दिग्गज फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इडा अली ने 26 साल की उम्र में सगाई कर ली है। उन्होंने अपनी सगाई की रिंग सोशल मीडिया दिखाई है।
वीडियो की शुरुआत पहाड़ों से घिरे एक शांत समुद्र तट के खूबसूरत नजारे से होती है। इसके बाद इडा अपना हाथ ऊपर उठाती हैं और अपनी डायमंड इंगेजमेंट रिंग दिखाती हैं। फिर मुस्कुराते हुए अपना मुंह ढक लेती हैं। वह हैरान नजर आती हैं। कुछ ही पल बाद कृष अग्रवाल फ्रेम में उनके साथ आ जाते हैं।
आकांक्षा की चूड़ा सेरेमनी में पहुंची आलिया भट्ट, कलीरे बांधने में की मदद; वायरल वीडियो पर फैंस बरसा रहे प्यार
इस खास पल को शेयर करते हुए इडा ने पोस्ट का कैप्शन लिखा, '01/07/26 को 11 बजे यट्रेसैंड'। माना जा रहा है कि यह प्रपोजल की तारीख, समय और जगह का संकेत है।
इडा की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। 'मैं वापस आऊंगा' के एक्टर्स शरवरी और वेदांग रैना इस कपल को बधाई देने वालों में सबसे पहले शामिल थे।
साक्षी शिवदसानी, ओरी, मंजरी फडनीस, आलिया कश्यप और कई अन्य सेलेब्स ने भी इडा और कृष को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
26 साल की इडा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक फिल्ममेकर और राइटर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें पहली बार 17 साल की उम्र में शॉर्ट फिल्म 'लिफ्ट' को डायरेक्ट करने के बाद पहचान मिली थी।
उन्होंने अमेजन मिनीटीवी के रोमांटिक ड्रामा 'उलझे हुए' को लिखा। 'रिफ्रेश' नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया। उन्होंने कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है।
इडा के साथ नजर आए कृष
कृष अग्रवाल के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर वह पिछले कुछ वर्षों से इडा की सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर नजर आते रहे हैं।