जिस साल सलमान खान की 'बॉडीगार्ड', शाहरुख खान की 'डॉन 2' और अजय देवगन की 'सिंघम' ने बॉक्स ऑफिस पर एक्शन का जबर्दस्त तड़का लगाया था, उसी साल रणबीर की 'रॉकस्टा'र ने एक्टिंग, म्यूजिक और डायरेक्शन का एक नया कमाल कर दिखाया था। रणबीर ने फिल्म के लिए खूब सारे अवार्ड्स भी बटोरे। 'रॉक स्टार' की कहानी इम्तियाज अली ने अपनी पहली सुपर हिट फिल्म 'जब वी मेट' से पहले लिखी और फिर भूल गए।
{"_id":"5b86d84842c79246462557ab","slug":"imtiaz-ali-will-make-rockstar-2-soon-will-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इम्तियाज फिर बनाएंगे रणबीर को 'रॉकस्टार', बस करना होगा जनवरी तक इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इम्तियाज फिर बनाएंगे रणबीर को 'रॉकस्टार', बस करना होगा जनवरी तक इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
इमतियाज अली और रणबीर कपूर
Trending Videos
imtiaz ali and ranbir kapoor
इम्तियाज तब चौंके जब एक बार रणबीर ने उनसे इस कहानी का जिक्र किया। इम्तियाज ने ये कहानी दो-चार लोगों को सुनाई थी और उनमें से ही किसी ने रणबीर को ये कहानी सुना दी। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी एक्टर ने अपने डायरेक्टर को उसी की लिखी फिल्म की कहानी कहीं और से सुनकर सुनाई हो। इम्तियाज बहुत इंप्रेस हुए और इस तरह बनी 'रॉक स्टार'। फिर रणबीर अपने रास्ते निकल गए और इम्तियाज अपने रास्ते।
sanju
अब इधर, रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म 'संजू' के बाद हिंदी सिनेमा के एक्टर्स की नई जेनरेशन में नंबर वन बन चुके हैं। इम्तियाज बॉलीवुड के नंबर वन सितारे शाहरुख खान के साथ 'हैरी मेट सेजल' में हाथ जला चुके हैं। उनकी नई फिल्म 'लैला-मजनूं' एक्सपेरीमेंटल फिल्म है और अब इम्तियाज को जरूरत है एक ब्लॉक बस्टर की। तो बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा तमाशा तैयार करने के लिए रणबीर और इम्तियाज ने फिर हाथ मिलाया है। दोनों एक साथ काम करने को राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
imtiaz, ranbir and alia
फिल्म की कहानी पर दोनों की सहमति बन चुकी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। हीरो फाइनल है। हीरोइन की तलाश शुरू हो चुकी है। और जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं वह होगी इम्तियाज और रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'रॉक स्टार' का सीक्वेल यानी 'रॉक स्टार-2'। अब अगर आपको ये जानने का मन कर रहा है कि 'रॉक स्टार-2' में जनार्दन जाखड़ यानी जॉर्डन यानी जे जे क्या करेगा, तो इसके लिए आपको जनवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
imtiaz ali
इम्तियाज इस फिल्म की घोषणा नए साल में ही करने की तैयारी में हैं। हां, ये जरूर हम आपको बता सकते हैं कि 'रॉक स्टार' इस फिल्म में भी वर्ल्ड टूर पर निकलेगा। नदी, पर्वत, नाले और नगर-नगर पार करेगा और रचेगा म्यूजिक का एक ऐसा कारवां, जिस पर झूमने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।