हिंदी सिनेमा को 'रॉकस्टार', 'जब वी मेट' और 'हाईवे' जैसी फिल्में देने वाले स्टार फिल्ममेकर इम्तियाज अली आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। 16 जून 1971 को झारखंड के जमशेदपुर में जन्मे इम्तियाज ने स्कूली शिक्षा पटना के सेंट जेवियर्स से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए जमशेदपुर का रुख किया। इम्तियाज उस दौरान चाची के घर पर रहकर पढ़ाई करते थे। साथ ही पास के थिएटर में अक्सर फिल्मों का लुत्फ उठाने पहुंच जाते थे। यहीं से उनकी फिल्मों में रुचि बढ़ी। जमशेदपुर में ही उन्होंने खुद भी बतौर थिएटर आर्टिस्ट काम करना शुरू किया और वहीं से उन्होंने स्क्रिप्ट लिखनी भी शुरू कर दी। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री को रोमांटिक फिल्मों से गुलजार करने वाले इम्तियाज अली की लव लाइफ और पर्सनल जिंदगी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रही है। तो आइए मशहूर डायरेक्टर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी फिल्मों की ही तरह उनकी रोमांटिक लव लाइफ पर भी गौर फरमा लेते हैं-
Imtiaz Ali Birthday: इस पाकिस्तानी हसीना के प्यार में कैद थे इम्तियाज अली, फिर क्यों मुकम्मल न हो सका प्यार?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:00 AM IST
सार
बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर रोमांटिक फिल्मों के सरताज की निजी जिंदगी के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन