पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) बंपर जीत हासिल करती दिख रही है। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बीच आमिर खान का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इमरान खान की जीत का जश्न मनाने पाकिस्तान आने की बात कर रहे हैं।
{"_id":"5b59f4234f1c1bf6548b5238","slug":"imran-khan-invites-aamir-khan-to-pakistan-for-celebrate-victory-watch-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या इमरान खान की जीत पर किया वादा अब निभाएंगे आमिर खान, पाकिस्तान से जुड़ा है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या इमरान खान की जीत पर किया वादा अब निभाएंगे आमिर खान, पाकिस्तान से जुड़ा है कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान और आमिर खान
aamir khan
दरअसल यह वीडियो 2012 का है। इस वीडियो में आमिर इमरान खान को शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं ‘आप जो ख्वाब देख रहे हैं, मेरी तरफ से दुआएं हैं कि आप इसमें कामयाब हों। मेरी दुआएं हैं कि पाकिस्तान में ऐसी हुकूमत आए जो वाकई पाकिस्तान की समस्या का समाधान कर सकें। जिसका इरादा हो कि पाकिस्तान में खुशहाली आए। मेरा दिल कहता है कि आप कामयाब होंगे…
aamir khan
आमिर ने कहा था- जब आप इलेक्शन जीतेंगे तब आपकी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए मैं पाकिस्तान जरूर आऊंगा… और बहुत सारे भारतीयों को भी लेकर आऊंगा’। इसके बाद इमरान खान ने आमिर को पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
imran khan
- फोटो : pti
हालांकि इसके बाद 2013 में हुए पाकिस्तान असेंबली इलेक्शन में इमरान खान की पार्टी बुरी तरह से हार गई थी। अब पांच साल बाद इमरान खान की पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पीटीआई को सबसे ज्यादा 118 सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में इमरान खान का प्रधानमंत्री बनना तय दिख रहा है। अब इतने सालों बाद सिंगर अली जफर ने आमिर खान को उनका वादा याद दिलाया है और पाकिस्तान आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
aamir khan
अब देखना ये है कि क्या आमिर 2012 में किया वादा निभाते हुए इमरान खान की जीत का जश्न मनाने पाकिस्तान जाते हैं या फिर फोन कर ही उन्हें प्रधानमंत्री बनने की बधाई देते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर की इस साल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आने वाली है। इसके अलावा आमिर गुलशन कुमर की बायोपिक 'मुगल' में भी नजर आने वाले हैं।