आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से फिल्मों से गायब चल रहे इमरान तब अचानक खबरों में आए जब उनकी पत्नी अवंतिका मलिक उनसे अलग रहने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवंतिका और इमरान की शादी अब मुश्किल में है। इस बीच ये खुलासा हुआ कि आखिर किस वजह से दोनों के अलग होने की नौबत आ गई।
2 of 5
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : twitter
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टिंग में फ्लॉप होने के बाद इमरान खान को फिल्मों के ऑफर मिलना कम हो गए। एक समय वह भी आया जब उनके पास बिलकुल काम नहीं रहा। डायरेक्शन में भी उनकी कोशिश नाकामयाब रही। पिछले चार साल से इमरान अपने घर में खाली बैठे हैं। उनके पास अब कोई काम नहीं है।
3 of 5
imran khan, avantika malik
- फोटो : social media
ऐसी असफलताओं के चलते इमरान का स्वभाव चिड़चिड़ा होता गया। उनके पैसे भी खत्म हो गए। इसी के चलते पति और पत्नी के बीच रोजाना झगड़े होने लगे। बढ़ते झगड़ों के चलते अवंतिका ने अलग होने का फैसला किया। अवंतिका को लगता था कि उनकी बेटी इमारा पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। परिवार ने दोनों के बीच सुलह करवाने का कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
4 of 5
imran khan, avantika malik
- फोटो : social media
इससे डीएनए ने अपनी रिपोर्ट में अवंतिका और इमरान को लेकर खुलासा किया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि अवंतिका और इमरान के बीच कई तरह के विवाद शुरू हो गए। बात यहां तक बढ़ गई कि अवंतिका ने इमरान के मुंबई के पाली हिल में बने घर को भी छोड़ दिया। इस वक्त वो अपने परिवार के साथ रह रही हैं।
5 of 5
Avantika Malik and Imran Khan
- फोटो : twitter
अवंतिका के घर छोड़कर जाने की खबरों के बाद उनकी मां वंदना मलिक का बयान आया था। अवंतिका की मां ने कहा था कि हां, दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और कुछ मतभेद हैं लेकिन सुलझाने की कोशिश में हैं। इमरान से अलग रहने के बाद अवंतिका ने अपने नाम से खान सरनेम भी हटा लिया। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इमरान खान ने साल 2011 में अवंतिका के साथ शादी रचाई थी। अवंतिका और इमरान की एक बेटी है जिसका नाम इमायरा है। फिल्म करियर की बात करें तो इमरान ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
उम्र के इस पड़ाव में आ गए हैं अमिताभ बच्चन, बोले- हाथ कांपते हैं और भूलने भी लगा हूं