उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। सीएम ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को योगी कैबिनेट के लिए 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के तुरंत बाद खुद मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर मुक्त करने की घोषणा की। गौरतलब है कि डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले योगी सरकार ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को भी दर्शकों के लिए टैक्स फ्री किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मध्य प्रदेश में फिल्म को कर मुक्त करने का एलान कर दिया है।
Filmy Wrap: आईफा का आगाज और यूपी-एमपी में सम्राट पृथ्वीराज टैक्स फ्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
IIFA 2022: यस आइलैंड में सजी सितारों की महफिल, जानिए कब और कहां देख सकेंगे आईफा अवॉर्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग
Bullet Train: भारत में रिलीज होने जा रही है ब्रैड पिट की 'बुलेट ट्रेन', जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
Ishq Vishk Sequel: बॉलीवुड में एंट्री करेंगी ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना, इस सीक्वल में आएंगी नजर
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 जून को निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह ऐसी घटना थी, जिसने पूरे देश में न केवल उनके फैंस को बल्कि पूरी इंडस्ट्री को भी दहला दिया था। 28 साल की उम्र में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने अपना एक ऐसा सितारा खो दिया, जो अपने गाए गानों से सबका दिल जीत लेता था। जहां सभी उनके निधन के गम में डूबे हैं, वहीं अपने इकलौते बेटे को खो चुके माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उनका दर्द किसी की भी मायूसी से बहुत ही बड़ा है, जिससे बाहर निकल पाना बहुत ही मुश्किल है। इन सबके बीच उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनके माता-पिता द्वारा एक चेतावनी जारी की गई है, जो काफी वायरल हो रही है।
Sidhu Moose Wala: सिद्धू के माता-पिता ने जारी की चेतावनी, बोले- बेटे का गाना रिलीज किया तो लेंगे लीगल एक्शन