फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की पहली फिल्म में काम कर चुकी इस हीरोइन ने की ऐसी गलती, खानी पड़ी थी जेल की हवा

Tue, 23 May 2017 10:26 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Tue, 23 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Huma Khan worked with Salman Khan in 'Maine Pyar Kiya' jailed for assault and torture of minor girl
हुमा खान
क्या आप इस हीरोइन को पहचानते हैं ? ये हैं हुमा खान जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' में काम किया था। भले ही इस फिल्म में हुमा खान का बतौर हीरोइन रोल नहीं था लेकिन दूधवाली के किरदार में वो लोगों ने उन्हें खूब नोट किया।
Huma Khan worked with Salman Khan in 'Maine Pyar Kiya' jailed for assault and torture of minor girl
हुमा खान
हुमा ने इससे पहले अनिल कपूर और अमृता सिंह के साथ फिल्म 'चमेली की शादी' में किया था। इसके अलावा उनकी चंद और फिल्में आईं। मेनस्ट्रीम फिल्मों में हुमा खान अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाईं थीं जिसकी वजह से उन्हें सी-ग्रेड और हॉरर फिल्मों का सहारा लेना पड़ा।
Huma Khan worked with Salman Khan in 'Maine Pyar Kiya' jailed for assault and torture of minor girl
हुमा खान
हुमा खान ने रामसे ब्रदर्स के साथ कई हॉरर फिल्मों में काम किया जिनमें 'खूनी रात', 'प्यार का देवता', 'कफन', 'खूनी मुर्दा' और 'जानवर' जैसी फिल्में शामिल हैं। 80 और 90 के उस दशक में इस तरह की फिल्मों का काफी चलन था और हुमा हॉरर और सी-ग्रेड फिल्मों में काफी नाम था। उस वक्त हर साल दिसंबर में वो अपने स्टेज शोज भी करतीं थीं, लेकिन हुमा ने एक ऐसी गलती की जिसकी वजह से हुमा का करियर तो बर्बाद हुआ ही, साथ ही उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Huma Khan worked with Salman Khan in 'Maine Pyar Kiya' jailed for assault and torture of minor girl
हुमा खान
ये बात 2012 की है जब हुमा खान पर 12 साल की एक बच्ची का अपहरण करने और उससे अपने घर में बंधक बनाने का आरोप लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा खान का जब फिल्मी करियर फिसलने लगा तो वो मुंबई छोड़कर पुणे चली गईं लेकिन साथ ही वो उस नौकरानी की बच्ची को भी अपने साथ ले गईं जो उनके घर काम करने आती थी। कहा तो ये भी जाता है कि हुमा खान उस बच्ची के साथ मारपीट तक करतीं थीं।
विज्ञापन
Huma Khan worked with Salman Khan in 'Maine Pyar Kiya' jailed for assault and torture of minor girl
हुमा खान
हुमा ने उस बच्ची को कई महीनों तक अपने साथ रखा और घर का सारा काम कराया, हालांकि इस दौरान वो उस बच्ची की मां को 1500 रुपए महीने भेज देतीं थीं। इस मामले में हुमा खान के खिलाफ केस दर्ज हुआ और उन्हें अरेस्ट भी कर लिया गया। इसके बाद हुमा खान को तीन साल की सजा हो गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed