ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' (War) जारी है। इस फिल्म को वीकेंड के अलावा नवमी, दशमी की छुट्टा का भरपूर फायदा मिला। इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया लेकिन मंगलवार की तुलना में बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई।
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक 'वॉर' फिल्म ने आठवें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन किया। मंगलवार तक फिल्म का कुल कलेक्शन 217.75 करोड़ था जो कि बुधवार के कलेक्शन को मिलाकर अब 228.75 करोड़ हो गया है। रिलीज से अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़, तीसरे दिन 21.30, चौथे दिन 27.60 करोड़, पांचवें दिन 36.10, छठे दिन 20.60 , सातवें दिन 27.75 करोड़ का कलेक्शन किया।
3 of 5
War Song Ghungroo
- फोटो : Social Media
200 करोड़ में शामिल होने के साथ फिल्म ने इस साल रिलीज हुई सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। 200 करोड़ के क्लब तक पहुंचने में 'कबीर सिंह' को 13 दिन, 'भारत' को 14 दिन, 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को 28 दिन और 'मिशन मंगल' को 29 दिन लगे थे। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं।
4 of 5
War Song Ghungroo
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन हैं। पॉल जेनिंग्स, फ्रैंज स्पिलहॉस, सी यंग ओ और परवेज शेख ने इन एक्शन सीन्स का ताना बाना बुना है। इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। इस शुक्रवार से 'वॉर' की चुनौतियां बढ़ने वाली हैं। 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होगी। इस फिल्म से प्रियंका लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। 'द स्काई इज पिंक' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।
5 of 5
the sky is pink
- फोटो : social media
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अलावा जायरा वसीम भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म रिलीज होने से पहले प्रियंका और फरहान फिल्म का प्रमोशन जोरो शोरों से कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'वॉर' फिल्म के कलेक्शन में 'द स्काई इज पिंक' की वजह से कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाने वाली 49 हस्तियों को राहत, केस दर्ज कराने वाले वकील पर चलेगा मुकदमा