कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच चल रही जंग रुकने की जगह लगातार बुरी शक्ल लेती जा रही है। रितिक की तस्वीर सामने आई जिसमें वो कंगना को बांहों में भरे है। इस तस्वीर के आने के बाद रितिक ऐसे भड़के कि उन्होंने कंगना के साथ एक के बाद एक कई फोटो शेयर कर दिए जिसमें दोनों पार्टी में दिख रहे हैं।
कंगना के साथ तस्वीर सामने आने के बाद रितिक का जवाब
ये विवाद इस तस्वीर के सामने आने के बाद हुआ। इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये कहा गया कि दोनों जिस तरह से साथ दिख रहे हैं, दोनों में खासी अंतरंगता है। इस फोटो से रितिक की ओर से किए जा रहे उस दावे पर सवाल उठा जिसमें उन्होंने कंगना से नजदीकी को बकवास बताया था। इस फोटो के जवाब में रितिक की टीम की ओर से कई तस्वीरें सोशल साइट्स पर पोस्ट की गईं हैं, जिसमें वो कंगना के साथ हैं।
कंगना के साथ तस्वीर सामने आने के बाद रितिक का जवाब
रितिक और कंगना की ये तस्वीरें अर्जुन रामपाल की तरफ से दी गईं पार्टी की हैं। इसमें रितिक की पत्नी सुजैन, अर्जुन और दूसरे भी कई स्टार मौजूद थे।
कंगना के साथ तस्वीर सामने आने के बाद रितिक का जवाब
दरअसल रितिक की ओर से इन तस्वीरों के सामने लाने की वजह ये बताना है कि जिस पार्टी की फोटो को दिखाकर उनके और कंगना के संबंधों की बात की जा रही है, उसमें उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। सुजैन का तस्वीर में होने रितिक की सफाई की तरह देखा जा रहा है।
कंगना के साथ तस्वीर सामने आने के बाद रितिक का जवाब
कंगना और रितिक के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक फिल्म के हाथ से निकल जाने के लिए कंगना ने इशारों में रितिक को भला-बुरा कहा। इसके बाद लगातार दोनों तरफ से लगातर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। दोनों पुलिस से भी इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं।