बॉलीवुड के बागी एक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने जबरदस्त डांस और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों टाइगर सोशल मीडिया पर अपने नए डांस वीडियो को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं।टाइगर को अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के चलते खूब तारीफ मिल रही है। हालांकि उनके लिए सबसे खास तारीफ आई है ऋतिक रोशन की तरफ से जिन्हें टाइगर अपना गुरु मानते हैं।
2 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन ने टाइगर के इस गाने का एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- बहुत प्यारा है। ऋतिक के मुंह से अपने लिए ये तारीफ सुनकर टाइगर को बेहद खुशी हुई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए लिखा- वाह, मेरा तो दिन ही बन गया गुरुजी। आपको बहुत बहुत धन्यवाद।
3 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि डांस के मामले में ऋतिक रोशन को टक्कर देने वाला पूरे बॉलीवुड में कोई नहीं दिखता है। हालांकि टाइगर श्रॉफ के डांस को भी लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन टाइगर खुद को शिष्य और ऋतिक को अपना गुरु मानते हैं। ऋतिक को जन्मदिन की बधाई देते हुए भी टाइगर ने उन्हें अपना गुरु बताया था।
4 of 5
tiger shroff
- फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ ने भले ही बॉलीवुड में हीरो के रोल में बहुत ज्यादा सफलता ना पाई हो, लेकिन उनके एक्शन सीन और बेहतरीन डांस मूव्स लोगों को उनका दीवाना बना देते हैं। फिल्म 'वॉर' में टाइगर ने डांस और एक्शन दोनों ही मामलों में ऋतिक को जबरदस्त टक्कर दी थी।
5 of 5
tiger shroff
- फोटो : insatgram
वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। हालांकि आने वाले समय में टाइगर और भी कई धमाकेदार फिल्मो में नजर आने वाले हैं जिसमें 'बागी 4', 'हीरोपंती 2' और 'गणपति' शामिल है। 'वॉर' में ऋतिक और टाइगर की जबरदस्त बॉडिंग देखकर फैंस एक बार फिर से इस जोड़ी को पर्दे पर देखना चाहते हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि गुरु और शिष्य की जोड़ी अगली बार कब साथ नजर आती है।