{"_id":"5eb129578ebc3e90393c081b","slug":"hrithik-roshan-mother-pinkie-wants-alien-jadu-from-film-koi-mil-gaya-to-return-to-the-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक रोशन की मां को याद आया 'जादू', इंस्टाग्राम पर लिखा- ' प्लीज वापस आ जाओ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक रोशन की मां को याद आया 'जादू', इंस्टाग्राम पर लिखा- ' प्लीज वापस आ जाओ'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 05 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोई मिल गया
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
लॉकडाउन के चलते सोशल मीडिया पर सितारे काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में वो न सिर्फ अपने फैंस से अधिक रूबरू हो रहे हैं बल्कि साथ ही साथ अपने शौक भी पूरे कर रहे हैं। कोरोना काल के बीच में ऋतिक रोशन की मां पिंकी को जादू की याद आ गई है। इंस्टाग्राम पर पिंकी का ये पोस्ट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
2 of 5
कोई मिल गया
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पिंकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें ऋतिक रोशन और जादू नजर आ रहे हैं। वैसे जिन पाठकों को याद नहीं कि जादू कौन है, उनको याद दिला दें कि फिल्म कोई मिल गया में एलियन का नाम जादू था। जो बाकी फिल्मों में दिखाए गए एलियन्स की तरह खतरनाक नहीं बल्कि बहुत प्यारा था।
3 of 5
hrithik roshan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए पिंकी ने लिखा, 'डियर जादू, हम सभी आपको बहुत मिस कर रहे हैं। हमें आपकी जरूरत है। प्लीज वापस आ जाओ।' इसी के साथ पिंकी ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी बनाया है। मां पिंकी के इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने रिप्लाई करते हुए लिखा-हाहाहा लिखा है और दिल का इमोजी बनाया है।
बात कोई मिल गया की करें तो फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय से ऋतिक रोशन से सभी से वाहवाही लूटी थी। न सिर्फ दमदार एक्टिंग बल्कि जोरदार डांस से भी ऋतिक ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म में ऋतिक के साथ रेखा और प्रीति जिंटा भी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं बात ऋतिक रोशन के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार ऋतिक फिल्म वॉर में नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक के साथ ही टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। दोनों के दमदार एक्शन सीन्स से दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और कई रिकॉर्ड तोड़े भी थे। याद दिला दें कि वॉर के पहले सुपर 30 में भी ऋतिक ने अपना दमखम दिखाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।