ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच कुछ साल पहले तलाक हो गया था। हालांकि उसके बाद भी दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। सुजैन अक्सर ऋतिक के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं और दोनों मिलकर बच्चों का ख्याल रखते हैं। खबरें तो यहां तक थीं कि ऋतिक और सुजैन फिर से एक हो सकते हैं लेकिन अब गॉसिप के गलियारों में कुछ और ही चर्चा है।
क्या अली गोनी के भाई को डेट कर रहीं ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान? इस वजह से हो रही चर्चा
दरअसल सुजैन खान के रिलेशनशिप की चर्चा बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ है। एक वेबसाइट के मुताबिक सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। एक सूत्र ने बताया है कि पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से सुजैन और अर्सलान एक दूसरे को जानते हैं।
View this post on Instagram
सुजैन और अर्सलान की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुए थी जो टीवी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कुछ वक्त पहले बढ़ी हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बॉडी लैग्वेंज से साफ है कि उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती से कहीं ज्यादा है।
View this post on Instagram
अर्सलान और सुजैन टीवी इंडस्ट्री के कॉमन दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हैं। दोनों कई बार साथ में घूमते हुए नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2017 में अर्सलान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं सुजैन एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं।
बता दें कि साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने तलाक ले लिया था। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। ऋतिक के हर मुश्किल घड़ी में सुजैन उनके साथ खड़ी नजर आईं। लॉकडाउन के दौरान भी सुजैन लंबे समय तक ऋतिक के परिवार के साथ ही थीं।