बॉलीवुड एक्टर और बेहतरीन डांसर ऋतिक रोशन आज 45 साल के हो गए हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक होती है। अपनी पहली फिल्म से कई अवॉर्ड्स जीतने वाले ऋतिक रोशन को साल 2012 में फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सबसे ज्यादा पॉपुलर लोगों की लिस्ट में शामिल किया था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 10
hrithik roshan
- फोटो : file photo
ऋतिक के पिता एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन हैं जबकि उनके दादा मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ हैं। ऋतिक की मां पिंकी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए संगीतकार बने।
3 of 10
hrithik roshan
- फोटो : file photo
ऋतिक की एक बड़ी बहन हैं सुनैना। उन्होंने अपनी पढ़ाई बॉम्बेे स्कॉटिश स्कूल से की। ऋतिक रोशन ने 80 के दशक में बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में काम किया। 6 साल की उम्र में ऋतिक सबसे पहले फिल्म आशा (1980) में नजर आए।
4 of 10
hrithik roshan
- फोटो : file photo
इसके अलावा ऋतिक ने फिल्म आप के दीवाने (1980), आस-पास (1981) में काम किया। 12 साल की उम्र में ऋतिक रोशन गोविंदा के बेटे के किरदार में भी दिखे। इसके बाद ऋतिक ने फिल्में करनी कम कर दीं। उनके पिता राकेश रोशन चाहते थे कि पहले वो अपनी पढ़ाई पूरी कर लें।
5 of 10
hrithik roshan
- फोटो : file photo
बाद में ऋतिक ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर पिता राकेश रोशन के साथ 4 फिल्मों में काम किया। साल 2000 में ऋतिक रोशन ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म कहो ना प्यार है (2000) से डेब्यू किया। राकेश रोशन इस फिल्म के डायरेक्टर थे। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट अमीषा पटेल थीं। इस फिल्म ने ऋतिक को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। बहुत ही कम लोगों को पता है कि राकेश रोशन कहो ना प्यार है शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे।