फिल्म जगत एक ऐसी दुनिया है जहां कौन कब किसकी जगह ले लेता है, किसी को खबर नहीं होती। कोई रातों-रात यहां स्टार बन जाता है, तो वही कोई यहां पर एक सुपरहिट फिल्म देकर गायब हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री से ही जुड़े कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में कदम रखा था और आज भी वो फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं। हालांकि बचपन में अपनी पढ़ाई की वजह से कई सितारों ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी और वो वापस कभी नहीं मुड़े। लेकिन इन्ही में से कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्होंने फिल्म जगत में बचपन में काम किया और आज इंडस्ट्री का वो बड़ा नाम हैं।
रोचक: बचपन में ही इन सितारों ने मारी फिल्मों में एंट्री, कुछ तो अब लाइमलाइट से दूर भी हो गए
अल्लू अरहा
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की चार साल की बेटी अल्लू अरहा एक्ट्रेस समांथा रूथ संग इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह आने वाले प्रोजेक्ट 'शकुंतलम' में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें अपनी बेटी के डेब्यू पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
आमिर खान
आमिर खान ने कयामत से कयामत तक, दिल और अंदाज अपना-अपना जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। लेकिन हम आपको बता दें कि आमिर खान ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। वो साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' में बाल-कलाकार के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र और जीनत अमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
ऋतिक रोशन
कहो न प्यार है, कृष, बैंग-बैंग कई सुपरहिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के 'ग्रीक ऑफ गॉड' ऋतिक रोशन भी बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने छह साल की उम्र में फिल्म जगत में कदम रखा था।ऋतिक 1980 में आई फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। इसके बाद साल 1986 में ऋतिक ने श्रीदेवी और रजनीकांत की फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी।
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर जब भी फिल्मी परदे पर आती थीं तो प्रशंसक अपना दिल थाम लेते थे। उन्होंने सत्या, पिंजर और भूत जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की उर्मिला ने केवल तीन वर्ष की कम उम्र में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने बचपन में कई फिल्में की। लेकिन साल 1983 में आई फिल्म 'मासूम' को बाल-कलाकार के रूप में उनकी सबसे यादगार फिल्म माना जाता है।