भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को तोहफा दिया है। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म के मेकर्स ने आज भोजपुरी फिल्म 'हिंदुस्तानी' का ट्रेलर लॉन्च किया है। फिल्म के ट्रेलर में प्रदीप पांडे चिंटू अधर्म और अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर काफी दिलचस्प है।
Hindustani Trailer: जन्मदिन पर प्रदीप पांडे चिंटू ने दिया फैंस को तोहफा, 'हिंदुस्तानी' का ट्रेलर हुआ जारी
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत विलेन के डायलॉग से होती है। वह कहता है, 'हमरे जमीर में शैतान बईठल बा, जेकरा लोग रावण कहेले। एक लड़की के ऊपर कुछ लोग तेजाब फेंकने की कोशिश करते हैं। वह कहती है, 'जब-जब धरती पे पाप बढ़ेला, धरती पे पापी के संहार करे के खातिर हर युग में राम आवेलअ। जय श्रीराम शब्दघोष के साथ फिल्म के नायक की एंट्री होती है। वह कहता है, 'हिंदुस्तानी नारी के त लक्ष्मी अउर सरस्वती कहल जाला, लेकिन समय पड़ला पर दुर्गा अउर काली क रूप धई लेलिन।'
Leelavathi Funeral: लीलावती को बड़ी संख्या में लोगों ने दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ होगा दाह संस्कार
ट्रेलर में आगे नायक का हंसता-खेलता खुशहाल परिवार दिखाया गया है। नायक के पिता कहते हैं, 'भगवान से इहे प्रार्थना बा कि हमरे घर पे केहू क नजर ना लागे।' फिल्म के ट्रेलर में भाई बहन का प्यार भी दिखाया गया है। नायक के बहन की शादी होती है और ससुराल में उसे जलाकर मार दिया जाता है। नायक को याद आता कि जब उसकी बहन ने कहा था, 'राखी क मतलब जान ल भईया, श्मशान के राख तक बहन क रक्षा करेला भाई।' नायक अपनी बहन के जले शरीर को देखकर कहता है, 'अब राम क कचहरी लग गइल बा। जहां न कोई केस होई न कोई सुनवाई, सीधा फैसला होई सजा-ए-मौत'।
Film-Series: असली ठगों की जिंदगी पर बनी हैं ये फिल्में और सीरीज, दिखाई गई सिर चकरा देने वाली घोटालों की कहानी
फिल्म के ट्रेलर को प्रदीप पांडे चिंटू कहते हैं, 'आज का दिन मेरे लिए खास है और आज ही के दिन मेरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में मैंने राम की भूमिका निभाई है। जिस तरह से किरदार का नाम राम है, उसी तरह से उसका चरित्र भी है। शादी के बाद जब उसकी बहन को जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करता है, जलाकर मार दिया जाता है, तो इसकी शिकायत वह पुलिस थाने में ना करके, खुद ही अपनी बहन के हत्यारों को सजा देता है। यह फिल्म मेरे लिए जितनी महत्वपूर्ण है, मुझे लगता है कि दर्शकों को भी इससे उतना ही मनोरंजन होने वाला है। मैंने अपनी इस फिल्म को पूरी शिद्दत से बनाया है। उम्मीद अब अपने दर्शकों से है कि वे मेरी फिल्म को पहले से भी ज्यादा प्यार और आशीर्वाद दें और इसे सफल बनाएं'।
Actress: अंडरवर्ल्ड डॉन संग खूब मशहूर हुए इन अभिनेत्रियों के इश्क के चर्चे, प्यार के खातिर बर्बाद किया करियर
इस फिल्म का निर्देशन नील मणि सिंह ने किया है। वे कहते हैं, 'इस फिल्म में मानव तस्करी से लेकर दहेज हत्या जैसे संवदेनशील मुद्दों को दिखाया गया है। फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू ने राम का किरदार निभाया है, जो अधर्म और अन्याय के खिलाफ धर्म और न्याय को स्थापित करता है।आज चिंटू का जन्मदिन हैं, फिल्म का ट्रेलर चिंटू और उनके फैंस के लिए बर्थडे गिफ्ट है।' फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू के अलावा यामिनी सिंह, देव सिंह, बृजेश त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, बालेश्वर सिंह, ग्लोरी मोहंता, लोटा तिवारी, सोनिया मिश्रा, रिंकू आयुषी, श्याम श्रीवास्तव, अनुराधा यादव, सुष्मिता मिश्रा, अंजलि सिंह, संजू सोलंकी और विवेक कुमार की भी मुख्य भूमिकाएं हैं।