फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Leelavathi Funeral held today with state honours Large number of people pay last respects to Kannada actress

Leelavathi Funeral: लीलावती को बड़ी संख्या में लोगों ने दी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ होगा दाह संस्कार

Sat, 09 Dec 2023 01:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 09 Dec 2023 01:20 PM IST
सार

दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का निधन आठ दिसंबर, शुक्रवार की शाम को हुआ था। आज शनिवार को अभिनेत्री को बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी है।

विज्ञापन
Leelavathi Funeral held today with state honours Large number of people pay last respects to Kannada actress
लीलावती - फोटो : Social media

विस्तार

दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती का निधन आठ दिसंबर, शुक्रवार की शाम को हुआ था। आज शनिवार को अभिनेत्री को बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी है और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी भी हो चुकी है। लीलावती के बेटे और अभिनेता विनोद राज ने जानकारी दी कि अंतिम संस्कार शहर के बाहरी इलाके सोलादेवनहल्ली में उनके फार्महाउस में होगा।

विज्ञापन


लोग कर रहे अभिनेत्री के अंतिम दर्शन
86 वर्षीय अभिनेत्री का पार्थिव शरीर शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के अंबेडकर मैदान में रखा गया है, जहां लोगों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग अभिनेत्री को अंतिम विदाई दे रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने घोषणा की है कि अभिनेत्री का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

Animal: अमेरिका में भारी भीड़ के बीच घिरे 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा, प्रशंसकों ने जमकर लगाए नारे
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलादेवनहल्ली में होगा अंतिम संस्कार
कर्नाटक फिल्म उद्योग में पांच दशकों से अधिक समय तक काम करने वाली महान अभिनेत्री लीलावती का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेंगलुरु ग्रामीण जिला कलेक्टर शिवशंकर शुक्रवार रात नेलमंगला पहुंचे और तैयारी की जांच की। साथ ही अंबेडकर भवन, नेलमंगला, सोलादेवनहल्ली फार्म हाउस के मैदान में की जाने वाली तैयारियों के बारे में निर्देश दिए, जहां अंतिम संस्कार होगा। आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।
Aishwarya Rai: करण जौहर के शो में ऐश्वर्या ने बताया था किससे करना चाहती हैं शादी, सामने आया पुराना वीडियो

600 से अधिक फिल्मों में किया काम
मलयालम, तमिल और तेलुगु सहित 600 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री लीलावती को सांस संबंधी समस्याओं और उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। , जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Animal: 'एनिमल' में रेप सीन पर अबरार की तीसरी पत्नी मानसी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अपनी शादी में कभी...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed