हिंदी सिनेमा में आज हिंदी की क्या हालत है ये हम सब जानते हैं। हिंदी फिल्मों में अंग्रेजी का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। कहीं ना कहीं फिल्ममेकर अंग्रेजी भाषा को प्रमोट कर रहे हैं। जबकि सिनेमा के शुरुआती दौर में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता था। यहां तक कि कॉमेडी के लिए भी शुद्घ हिंदी के डायलॉग्स लिए जाते थे। आज हम करामाती हिंदी के कुछ ऐसे सीन दिखाएंगे जिन्हें देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि हिंदी भाषा सिर्फ हमारी मातृ भाषा ही नहीं है बल्कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक बेहतरीन तरीका भी है।
सिनेमा की 'हंसोड़ हिंदी', देखिए और पेट पकड़कर हंसिए
इस कड़ी में पहली फिल्म आती है चुपके-चुपके। 1975 में बनी इस कॉमेडी फिल्म में धर्मेंद्र ने शुद्घ हिंदी बोलकर लोगों को गुदगुदाया था। देखें फिल्म का मजेदार सीन-
सिनेमा की 'हंसोड़ हिंदी', देखिए और पेट पकड़कर हंसिए
अमिताभ बच्चन की फिल्म याराना तो आपको याद ही होगी। इसमें बिग बी की हिंदी काफी खराब होती है और वो उसे शुद्घ करने के लिए पढ़ाई करते हैं। आइए एक बार फिर उसी सीन की याद ताजा की जाए जिसमें अमिताभ जिंदगी को जंदगी कहते हैं।
सिनेमा की 'हंसोड़ हिंदी', देखिए और पेट पकड़कर हंसिए
फिल्म तकदीरवाला में कादर खान और असरानी की हिंदी की जुगलबंदी को कौन भूल सकता है। दोनों ने शुद्घ हिंदी के डायलॉग्स बोलकर लोगों को खूब हंसाया। आइए देखते हैं दोनों का एक सीन जिसमें उन्होंने आइसक्रीम का हिंदी नाम बताया है।
सिनेमा की 'हंसोड़ हिंदी', देखिए और पेट पकड़कर हंसिए
फिल्म 'हे बेबी' एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। आज के जमाने के एक्टर होने के बावजूद फरदीन खान ने शानदार हिंदी के डायलॉग्स बोले हैं। कॉमेडी की बात करें तो ये एक यादगार फिल्म है। फरदीन खान के ये डायलॉग सुनकर आपकी हंसी रुकेगी नहीं।