विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों के बीच बढ़ती फिल्म की लोकप्रियता के बाद इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। वहीं, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी सबके बीच कई लोग फिल्म को समर्थन दे रहे हैं, तो कई इसके विरोध में भी बात कर रहे हैं। हाल ही में कश्मीर की रहने वाली हिना खान ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि फिल्म किस बारे में है।
2 of 5
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में जब हिना खान से 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में पूछा गया तो हिना ने कहा कि फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बारे में उन्हें जानकारी नहीं हैं। हिना ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और थिएटर में जाकर फिल्म देखने का अभी कोई इरादा नहीं है। जब फिल्म ओटीटी पर आएगी तो वह फिल्म जरूर देखेंगी।
3 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : ANI
बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। कई लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर और गौहर खान के फिल्म पर तंज कसने पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।
4 of 5
हिना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान से जब गौहर के प्रोपेगेंडा वाले ट्वीट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता गौहर ने क्या ट्वीट किया है। हिना ने बताया कि 'द कश्मीर फाइल्स' उनके भाई ने देखी है। जब उनके भाई फिल्म थिएटर में देखने गए तो इंटरवल में पार्टी के कुछ लोग आए और झंडा फहराने लगे। वहीं, कुछ लोग थिएटर में रो रहे थे। मुझे अभी फिल्म के बारे में जानकारी नहीं है। मैं जब फिल्म देखूंगी तो ही फिल्म के बारे में जान पाऊंगी।
5 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें कि पहले फिल्म को सिर्फ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। बाद में इसे 2000 स्क्रीन्स पर विस्तारित किया गया है। इस फिल्म ने अब तक 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म की लागत 14 करोड़ थी। यह फिल्म घाटी में कश्मीर पंडितों पर हुए नरसंहार को दिखाती है।