बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की खूबसूरती के सब दीवाने हैं। कटरीना आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभी हाल ही में कटरीना ने अपनी एक कलरफुल तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही हैं। इसमें उनका लुक देखने लायक है।
2 of 4
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कटरीना ने एक पिंक कलर की स्पेगेटी के साथ एक ब्राइट ऑरेंज कलर की शर्ट कैरी की है। इस शर्ट को उन्होंने अनबटन ही रखा है। इस ऑउटफिट के साथ कटरीना ने गले में पिंक कलर की ज्वैलरी कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को हल्का सा कर्ल करके सिर पर स्कार्फ पहना है। वहीं, ब्लैक सनग्लासेस पहन कर अपने लुक को खास बना दिया है। इस पूरे लूक में वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
3 of 4
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
अब बात करें मेकअप की तो अभिनेत्री ने अपने कलरफुल लुक को नो मेकअप लुक से कंप्लीट किया है। उनका यह फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आया है और वह कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। उनके इस बीच लुक को काफी सराहना मिल रही है। कटरीना ने तीन फोटो शेयर किए हैं, जिनमें वह स्टाइलिश डीवा लग रही हैं।
4 of 4
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
वहीं, कटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ भी अपनी फोटो इंस्टा स्टोरी पर लगाई है। विकी और कटरीना को एक साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं। दोनों ने अपने अफेयर की खबरों को छुपाकर रखा था। शादी के बाद से दोनों को अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के फोटो डालकर प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। कटरीना ने दो इंस्टा स्टोरी शेयर की, जिसमें वह विक्की के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। पहली फोटो में जहां कटरीना ने लिखा है कि सॉरी आई एम स्लीपी, वहीं दूसरी फोटो में दोनों मुस्कुराते नजर आरहे हैं।
