फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी-चुपके गर्लफ्रेंड से की शादी, अब दो बार हनीमून पर जाएंगे हिमेश रेशमिया

Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya And Sonia Kapoor To Have Honeymoon At Dubai And Tokyo
हिमेश रेशमिया

म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया की शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। किसी को कानों-कान तक खबर नहीं हुई कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने अपने हनीमून प्लान्स का खुलासा खुद ही कर डाला है।

Himesh Reshammiya And Sonia Kapoor To Have Honeymoon At Dubai And Tokyo
हिमेश रेशमिया

'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में हिमेश ने कहा, 'हनीमून के लिए मैं और सोनिया दो जगह- दुबई और टोक्यो जाएंगे।' हिमेश ने बताया कि वह रविवार को दुबई रवाना होंगे। वहां कुछ दिन बिताने के बाद भारत लौट आएंगे क्योंकि 19 मई को उन्हें कानपुर में एक शो करना है। 'तेरा सुरूर' फेम गायक ने कहा, 'मेरी पत्नी सोनिया को दुबई में कुछ शॉपिंग करनी है। वह मेरी स्टाइलिस्ट भी हैं। मेरे अगले दो प्रोजेक्ट्स के लिए मेरा लुक वही डिजाइन करेंगी जिसके लिए उन्हें वहां से कुछ जरूरी चीजें लेनी हैं।' 

Himesh Reshammiya And Sonia Kapoor To Have Honeymoon At Dubai And Tokyo
हिमेश रेशमिया

हिमेश ने बताया कि कानपुर के शो के बाद वह पत्नी के साथ अगले महीने जापान जाएंगे। हालांकि, यहां भी वह हनीमून के अलावा काम के सिलसिले में ही जाने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'टोक्यो में मेरा एक शो है। जल्द उसकी तारीख भी तय हो जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya And Sonia Kapoor To Have Honeymoon At Dubai And Tokyo
हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया ने शुक्रवार को अपने लोखंडवाला वाले घर में शादी की। शादी में सिर्फ हिमेश का बेटा, माता-पिता और करीबी दोस्त मौजूद थे। हनीमून से लौटने के बाद हिमेश फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और दोस्तों के लिए एक पार्टी भी रखेंगे। उन्होंने कहा,'जिससे प्यार किया उससे शादी हो गई। दो फिल्मों पर भी काम शुरू होने वाला है। जिंदगी शानदार गुजर रही है।'

विज्ञापन
Himesh Reshammiya And Sonia Kapoor To Have Honeymoon At Dubai And Tokyo
हिमेश रेशमिया

पिछले साल ही जून में उनका पहली पत्नी कोमल से तलाक हुआ। कहा जाता है कि सोनिया कपूर से अफेयर की वजह से ही हिमेश की 22 साल पुरानी शादी टूटी। सोनिया कपूर एक्ट्रेस हैं। वह टीवी सीरियल 'रीमिक्स','कैसा ये प्यार है', 'सति' में नजर आ चुकी हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed